अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आर.पी.एफ. रायगढ़ का मानवतावादी चेहरा.. ट्रेनों से भटक कर रायगढ पहुँचे 1 बुजुर्ग,और 1 महिला को परिजनों को सौपा तो एक बालिका को किया चाइल्ड लाइन के सुपुर्द

On: March 8, 2022 5:43 PM
Follow Us:


रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) । आरपीएफ रायगढ ने फिर एक बार ट्रेनों से भटक कर रायगढ पहुँचे एक बालिका, एक महिला,और एक बुजुर्ग को मानवीय संवेदनाओं से हट कर इनकी सेवाभावना दिखाते हुए सभी औपचारिकता पूर्ण कर

महिला और बुजुर्ग को उनके परिजनों को पोस्ट में बुलाकर कर सुपुर्द किया वही बालिका को चाइल्ड लाइन संस्था की टीम को सुपुर्दगी दी गई। आरपीएफ रायगढ के इस मानवतावादी सेवा की परिजनों ने भी खूब सराहना की है । रायगढ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि विगत दिनों बिलासपुर से आने वाली हापा हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन मे बिना किसी पालक के घूमती हुई बालिका को आरपीएफ रायगढ़ मे रेलवे स्टेषन पहुँचने पर बालिका को रायगढ़ मे उतारकर औपचारिकता पूर्ण कर चाइल्ड लाइन रायगढ़ के सुपुर्द किया।


यात्रा से भटकने वाले मुम्बई के एक बुजुर्ग पुरूष एवं महिला की सहायता कर उसे उसके परिजनों से मिलवाया
दिनांक-07.03.2022 को आर.पी.एफ./रायगढ़ को सूचना मिली कि एक अवयस्क लड़की ट्रेन नंबर-22905 हापा-हावड़ा एक्सप्रेस मे बिना किसी संरक्षक के इधर से उधर घूम रही है इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त गाड़ी को कार्यरत आरक्षको से चेक करवाया गया जिसमे एक लड़की मिली जिससे पूछताछ की गई उसने अपना नाम व पता षिल्पा नायक पिता-श्री आनन्द नायक उम्र-15 वर्ष पता-सोइला बाजारपाड़ा थाना-बरगढ़ जिला-बरगढ़ (ओडिसा) की रहने वाली बताया। अपने घर से डांट पड़ने पर वह घर से भाग गई थी एवं ट्रेन मे घूमते पाई गई जिससे पूछताछ उपरान्त कार्यवाही कर चाइल्ड लाइन रायगढ़ को सूचित किया गया एवं सभी आवष्यक कार्यवाही कर चाइल्ड लाइन रायगढ़ को सुपुर्द किया गया।
दिनांक-06.03.2022 को एक बुजुर्ग को आर.पी.एफ.रायगढ़ के स्टाफ द्वारा प्लेटफार्म नंबर-01 पर सिर मे हल्की चोट एवं गंदे कपड़ो मे तथा उनकी परेषानी को देखकर उनका नाम व पता पूछा गया जिसमें उन्होनें अपना नाम व पता- शंकर घोष पिता-स्व. प्रफुल्ल घोष उम्र-73 वर्ष पता- म्.11, गणेष गंगेष्वर कृपा, सेकेन्ड फ्लोर पंचायत बावड़ी थाना-रामनगर डोंबीवली जिला-थाणे महाराष्ट्र बताया और आगे बताया कि वह मुम्बई से हावड़ा की यात्रा कर रहे थे एवं मतिभ्रम होने की स्थिती मे रायगढ़ मे उतर गए एवं कमजोरी के कारण गिर गए थे उन्हे आर.पी.एफ. ने अपने थाने मे लाकर उनके परिजनो (पुत्र) से बात की तब जानकारी मिली कि उनकी दवाइयाँ चल रही है तथा वे गलती से रायगढ़ मे उतर गए है अतः उनके पुत्र के निवेदन पर रायगढ़ आर.पी.एफ. थाना मे दिनांक-06.03.2022 से 07.03.2022 तक समय 21.00 बजे तक उन्हे सुरक्षित रखा गया। इस दरम्यान आरपीएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी बुजुर्ग की सेवा करते दिखाई दिए। बुजुर्ग के पुत्र श्री शान्तनु घोष पिता-षंकर घोष उम्र-35 वर्ष पता- म्.11, गणेष गंगेष्वर कृपा, सेकेन्ड फ्लोर पंचायत बावड़ी थाना-रामनगर डोंबीवली जिला-थाणे महाराष्ट्र के आगमन पष्चात उन्हे सही सलामत सुपुर्द किया गया। पुत्र ने आर.पी.एफ.रायगढ़ को साधुवाद देकर अपने पिता को साथ लेकर मुम्बई गीतान्जली एक्स से रवाना हुए।
दिनांक-06.03.2022 को एक बुजुर्ग महिला गाड़ी संख्या-12860 गीतान्जली एक्स. के रवाना होने के पष्चात एक बुजुर्ग महिला को बदहवाष अकेले प्लेटफार्म 02 पर घूमते पाया गया जिसे पूछताछ करने पर जानकारी उसे हिन्दी नही आने के कारण कुछ भी बताने मे असमर्थ रही उक्त महिला के पास एक कागज मिला जिसमें एक मोबाइल नंबर मिलने पर उसमे बात करने पर जानकारी मिली कि वह गलती से रायगढ़ मे उतर गई है उसने बताया कि वह मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ नही है अतः उसे रोककर रखने के लिए कहा गया जिसपर दिन भर आरपीएफ की महिला आरक्षक उस महिला के साथ रही उल्लेखनीय बात यह है कि वह बार बार थाने से भाग कर प्लेटफार्म मे चली जाती थी और लगातार भागने का प्रयास करती रही परन्तु आर.पी.एफ. के लोग उसके पीछे पीछे भागते नजर आए। आखिरकार उस महिला के दामाद श्री अरविंद सरकार पिता-अमूल्य सरकार उम्र-44 वर्ष निवासी-गांगुली परालेन घुरनी कृष्णानगर जिला-नदिया पष्चिम बंगाल दोपहर बाद आर.पी.एफ.थाने पहुचे तब जाकर उसे सही सलामत उन्हे सौपा गया। इसके बाद आर.पी.एफ ने राहत की सांस ली।
उक्त कार्य मे थाना प्रभारी राजेष वर्मा उपनिरीक्षक डी.के.शास्त्री प्रधान आरक्षक एम.एल.सिदार महिला आरक्षक सुनीता पटेल महिला आरक्षक खिलेष्वरी आरक्षक बी.बेक तथा प्र.आ. एस.आर.कवाची का विशिष्ट योगदान रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment