अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एटीपी मशीन से राठौर चौंक में लिया जायेगा बिजली के बिल का भुगतान

On: June 23, 2022 6:25 PM
Follow Us:

एटीपी मशीन से राठौर चौंक में लिया जायेगा बिजली के बिल का भुगतान

खरसिया। (वायरलेस न्यूज़)रेल्वे फाटक में आये दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुये विद्युत विभाग खरसिया के अधिकारियों ने अब से राठौर चौंक स्थित सब स्टेशन में नगर वासियों के विद्युत बिल का भुगतान लिये जाने के लिये एटीपी मशीन की व्यवस्था की है, जहां नगरवासियों के बिल का भुगतान लिया जायेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुये विद्युत विभाग खरसिया के सहायक अभियंता एस. खेस ने बताया कि खरसिया टाउन के उपभोक्ताओं को विद्युत बिल के भुगतान के लिये रेल्वे फाटक पार कर के मदनपुर स्थित कार्यालय आना पड़ता था, और फाटक में जाम लगने पर उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को देखते हुये विभाग द्वारा राठौर चौंक सपिया रोड़ स्थित सब स्टशन में एटीपी मशीन की स्थापना की गयी है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बिल का भुगतान कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं जिससे अब नगर वासियों को बिजली बिल के भुगतान के लिये फाटक पार करके मदनपुर स्थित कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। विद्युत विभाग खरसिया के कनिष्ठ अभियंता मदन लाल नायक ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुये कहा है कि विभाग द्वारा प्रदत्त यह सुविधा प्रारंभ हो चुकी है, सभी उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ उठावें और अपने बिलों का भुगतान समय पर करें।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment