अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी लारा और जिला प्रशासन रायगढ़ के मध्य मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के लिए एमओए पर हस्ताक्षर किए

On: May 28, 2025 3:01 PM
Follow Us:

एनटीपीसी लारा और जिला प्रशासन रायगढ़ के मध्य मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के लिए एमओए पर हस्ताक्षर किए

बिलासपुर/ रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर तहसील में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल करते हुए, एनटीपीसी लारा और जिला प्रशासन रायगढ़ के मध्य 100-बेड वाले मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण हेतु सहमति पत्र (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह समझौता आज दिनांक 28 मई 2025 को डॉ. अनिल कुमार जगत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), रायगढ़ द्वारा जिला प्रशासन की ओर से तथा श्री जाकिर खान, मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी लारा द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। यह कार्यक्रम श्री मयंक चतुर्वेदी, आईएएस, जिला कलेक्टर, रायगढ़ तथा श्री अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी लारा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री जितेन्द्र यादव, आईएएस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़; श्री महेश शर्मा, प्रभारी, सीएसआर शाखा, कलेक्टोरेट रायगढ़, एवं एनटीपीसी तथा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस एमओए के अंतर्गत लगभग ₹50.03 करोड़ के निवेश से एक अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्थानीय क्षेत्र में उन्नत और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

निर्माण पूर्ण होने के पश्चात, यह अस्पताल स्थानीय जनसंख्या को निरंतर और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment