अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

On: November 8, 2023 7:40 PM
Follow Us:

एनटीपीसी सीपत में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
एनटीपीसी सीपत में दिनांक 30 अक्टूबर 2023 से 05 नवम्बर 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को चाणक्य सभागार में श्री यू एच गोखे, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2) एवं श्री अरुण वार्ष्णेय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा सभी कर्मचारियों को क्रमशः हिन्दी एवं अंग्रेजी में सतर्कता शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर श्री जगदीश प्रसाद, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत पीडपी के माध्यम से करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस सत्र में नैतिकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें श्री आलोक कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक (आरएलआई) द्वारा व्याख्यान दिया गया।
दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को नगर परिसर में प्रातः काल में श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) के नेतृत्व में पदयात्रा निकाल कर पूरे नगर परिसर में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संदेश दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत निबंध, भाषण, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं का आयोजन एनटीपीसी सीपत के साथ ही आसपास के ग्राम सीपत, रांक एवं दर्राभाठा के विद्यालय में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर जागरूकता सप्ताह की थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” पर अपने विचारों को प्रकट किया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को 07 नवम्बर 2023 को एनटीपीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किए गए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment