अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कमरे में बंद कर पत्नी पर चलाया चाकू पति ने , पीड़िता अस्पताल में भर्ती , मानिकपुर पुलिस कर रही जांच

On: April 1, 2022 6:15 PM
Follow Us:

(.पुष्पेन्द्र श्रीवास.) कोरबा छोटे पर्दे पर कार्यक्रम देख रही पत्नी पर पति ने एकाएक चाकू से कई हिस्सों में हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । मानिकपुर पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही हैं।

शारदा विहार वार्ड के अंतर्गत आने वाले चिमनी भट्टा इलाके में यह घटना हुई। इस इलाके में संचालित होने वाले टिंबर शॉप में काम करने वाले नारायण पटेल के पास रिश्तेदार और अन्य लोग मेहमानी करने आए थे। घर के सदस्य भोजन बनाने व्यस्त थे उसी दौरान सहारन पटेल ने अपनी पत्नी गीता देवी पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। उस समय गीता छोटे पर्दे पर कार्यक्रम देख रही थी। हमले में बुरी तरह से लहूलुहान होने के बाद महिला ने किसी तरह दरवाजा खोला और भागकर अपनी जान बचाई।

नारायण पटेल ने बताया कि उसका भाई आदत गंजेड़ी है और आए दिन पत्नी से मारपीट करता है घटना के बाद वह फरार हो गया।पीड़िता ने बताया कि पहले भी उसके साथ मारपीट हो चुकी है लेकिन चाकूबाजी जैसा कारनामा पहली बार हुआ है।मानिकपुर पुलिस ने सूचना मिलने पर इस मामले में अपराध पंजीबद्ध किया है और जांच-पड़ताल शुरू कर रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment