अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर ने कहा धान खरीदी के राशि आहरण में किसानों को न हो असुविधा

On: February 7, 2023 5:41 PM
Follow Us:

*आमजन के शिकायतों का निवारण हो प्राथमिकता-कलेक्टर

कलेक्टर ने कहा धान खरीदी के राशि आहरण में किसानों को न हो असुविधा

केसीसी बनाने लगेंगे कैम्प, जल जीवन मिशन के कामों में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर श्री सिन्हा ने ली समय-सीमा की बैठक, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी हुए शामिल

रायगढ़, 7 फरवरी 2023/ जिले में पदस्थापना के पश्चात कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज समय-सीमा की पहली बैठक ली। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी आज बैठक में शामिल होने पहुंचे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जन शिकायतों का निवारण सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। अपना काम जिम्मेदारी व पारदर्शिता से करें। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय में ऑफिस पहुंचे, इसकी औचक जांच की जाएगी और समय पर कार्यालय नहीं आने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मुख्यालय में नहीं रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अप डाउन की प्रवृत्ति नहीं चलेगी। अपने मुख्यालय में निवास करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास करना है।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने धान उठाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शेष बचे धान का डीओ जारी कर तत्काल उठाव करवायें। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को अब तक हुए भुगतान के बारे में नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक से जानकारी ली। बताया गया कि 800 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में डाल दी गई है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि किसानों को बैंकों से पैसे निकालने में असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने माईक्रो एटीएम के माध्यम से भी भुगतान करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जर्जर स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य के प्रगति के बारे में भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कहा कि टेंडर का काम तेजी से आगे बढ़ाये। निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होने चाहिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्कूल भवनों में होने वाले कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही उन्होंने इस सत्र से स्वामी आत्मानंद स्कूलों में उन्नयन होने वाले विद्यालयों में भी रेनोवेशन का काम शुरू करने के लिए कहा। यहां बच्चों के लिए अच्छे हवादार टायलेट, लैब एवं लाईब्रेरी का प्राथमिकता से निर्माण करवाने के लिए कहा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गोबर पेन्ट का उपयोग करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने केसीसी निर्माण के बारे में चर्चा की। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग तथा पशुपालन विभाग से इस वर्ष बनाये गये केसीसी के आंकड़ो की जानकारी ली। कम संख्या में केसीसी निर्माण पर नाराजगी जतायी और संबंधित विभागों से कहा कि दिए गए लक्ष्य अनुसार केसीसी निर्माण की संख्या बढ़ाए। इसके लिए कैम्प लगाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कृषि विभाग के अधिकारियों से जिले में सरसों तथा रागी फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को दूसरी फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का लाभ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अधिक से अधिक बच्चों को दिए जाने के लिए भी उन्होंने निर्देशित किया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, आयुक्त नगर निगम शसंबित मिश्रा, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े सहित सभी एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत व विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को एक टीम के रूप में फील्ड में करना है कार्य-एसपी श्री सदानंद कुमार
समय-सीमा की बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार भी जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को आपसी तालमेल व समन्वय के साथ फील्ड पर काम करना है, जिससे तेजी से रिजल्ट मिले। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों की अपनी भूमिका होती है और उनके अनुभवों का लाभ हम आपस में अपने काम को बेहतर करने के लिए ले सकते है। उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के फील्ड स्टॉफ के बीच आपसी समन्वय पर जोर दिया और कहा कि इससे कई समस्याएं स्थानीय स्तर पर ही निपट जाएगी।
जल जीवन मिशन के काम में लाये तेजी
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जल जीवन मिशन के कार्योंे की भी समीक्षा बैठक के दौरान की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का कार्य धीमा चल रहा है, इसमें तत्काल तेजी लाए। सभी सीईओ जनपद को उन्होंने गांव में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश जिला खनिज अधिकारी को दिए। इसी प्रकार उन्होंने आबकारी विभाग को भी नियमित रूप से कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
सोमवार को कार्यालयों में मिलेंगे अधिकारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले भर से लोग अपना काम लेकर जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालयों में आते है। कई बार अधिकारियों के दौरे पर होने या अधीनस्थ अधिकारियों की मीटिग लेने से नहीं मिल पाने के कारण लोगों को अपना काम बिना करवाये वापस लौटना पड़ता है, ऐसी स्थिति न हो इसके लिए सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से सोमवार को अपने कार्यालयों में उपस्थित रहे। इस दिन जनचौपाल भी होती है, जिसमें बहुत से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते है। सोमवार को कार्यालय में उपस्थित रहने से जिले के दूर-दराज से अपना काम लेकर आए लोग अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं रख सकेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment