अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*कलेक्टर भीम सिंह के सपनो का रायगढ़ बनाने में जुटे है आशुतोष पांडेय*

On: March 22, 2021 5:44 PM
Follow Us:

*रोक दी है 3 माह से खुद की तनख्वाह*

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आज यदि हम शहर में निकलते है तो हर तरफ सौंदर्य का एक अलग नज़ारा देखने को मिलता है,और जुबां से निकल ही जाती है रायगढ सुघ्घर तो लगने लगा है,और तुरंत यह भी कहते है कि इस सुंदरता के पीछे भीम सिंह की सोच है जिसे जमीन पर उतारने के लिये नगर निगम के आयुक्त अशुतोष पांडेय ने कमर कस ली है,
उनकी कार्यशैली का प्रतिसाद अब लोगो को दिख रहा है,
आयुक्त ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में नम्बर 1 लाने के लिये हर सम्भव प्रयास कर रहे है,अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों के कार्य मे कसावट लाने समय समय पर बैठक लेकर उपयुक्त निर्देश देते है विगत दिनों इसी तारतम्य में इन्होंने निगम के कई अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अपने भी तनख्वाह को रोकी गई है
और यह जिद्द कर लिया कि जब तक रायगढ़ शहर को स्वच्छ और सुघ्घर रइगढ ना बना दें अपनी सेलरी नही लेंगे,किन्तु कुछ दिनों में उन्होंने देखा कि जिनका सेलरी रोका गया है वे कम आय वर्ग वाले है जिनके परिवार का भरण पोषण का एकमात्र वही साधन है तब आयुक्त ने उन अधीनस्थ कर्मचारियों की तनख्वाह को देने तत्काल प्रभावशील आदेश जारी कराया,पर अपनी तनख्वाह रोक कर सबकी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली जो बीते 3 माह से रुकी हुई है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी अधिकारी ने खुद की सैलरी रोक ली है और नगर में जो गंदगी हो रही है उसका जिम्मेदार खुद को मान लिया है।
कलेक्टर की सोच और कमिश्नर की कार्यशैली की बांधी हम देखे तो उसमें मैनपावर और रिक्सा बढ़ाकर हर घर तक पहुँच,100 प्रतिशत शोर्ष सेग्रिगेशन,रिसाइक्लिंग,100 मिनट में रैपिड एक्शन टीम से कचरे का निपटारा,वाल राइटिंग,
स्वच्छता गीत,नुक्कड़ नाटक एवं स्कूल कालेज के छात्रों के द्वारा प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता,पर्यावरण,जल संरक्षण को बढ़ावा देना,सामाजिक क्लब और एन एस एस का उपयोग करना,स्वच्छता जागरूकता रथ द्वारा अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा अपने हाथों से गिला और सूखा कचरा अलग अलग कर सांकेतिक जागरूकता लाना वही साल में 2 बार महासफाई अभियान के जरिये महापौर जानकी काट्जू,सभापति जयंत ठेठवार,नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी एम आई सी सदस्य,पार्षदगण,एल्डरमेन के एकजुटता के साथ रायगढ़ को सुघ्घर रइगढ़ बनाना,पर्यवारण प्रदूषण को दूर करने के लिये विशेष वाहन के द्वारा पानी का छिड़काव,कोरोना काल मे सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर सेनेटाइज कराना साथ ही विशेष वाहन द्वारा कोरोना मरीजों के मेडिकल वेस्ट का उठाव कराना इनकी उपलब्धियों में शामिल है।
नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडे से पूछने पर बताया गया कि जब तक सर्वेक्षण की टीम नहीं चली जाती काम के बीच कोई आराम नहीं क्योंकि रायगढ़ में ही रहकर मुझे सेवा करना है सर्वे टीम जाने के बाद मैं तब तक अपनी सेलरी रोक कर रखूंगा जब तक मुझे संतोष न मिल जाए कि काम अच्छा हुआ है वही मैंने अपने निगम परिवार के कर्मचारियों को प्रेरणा देने की कोशिश की है कि उनका मनोबल ना टूटे इसलिए मैने अपनी सैलरी रोकी है।मैं हमेशा उनके साथ उनकी परेशानियों को सुलझाने ढाल की तरह खड़ा हूँ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment