अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर रजत बंसल ने की बस्तर और बकावंड विकासखण्ड के विकास कार्यों की समीक्षा
3 सचिव निलंबित

On: August 14, 2021 4:00 PM
Follow Us:


पीएचई के ईई, एनआरएलएमएम के बीपीएम और कृषि विभाग के दो एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस

गौठान निर्माण में लापरवाही बरतने वाले सचिवों और आंगनबाड़ी केन्द्र में निर्माण सामग्री रखने वाले सरपंच को नोटिस

जगदलपुर, 14 अगस्त 2021
कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बस्तर और बकावंड विकासखण्ड में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन पंचायत सचिवों को निलंबित करने के साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजर और कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
कलेक्टर श्री बंसल ने बस्तर जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में आज बस्तर एवं बकावंड जनपद पंचायत तथा बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बस्तर विकासखण्ड के बोड़नपाल-2 और बकावंड विकासखण्ड के सौतपुर में आंगनबाड़ी निर्माण तथा दशापाल में पंचायत भवन के निर्माण में लापरवाही बरतने पर संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं जल जीवन मिशन की धीमी गति पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता और गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने में विफल रहने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर व विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर बस्तर और बकावंड विकासखण्ड के कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही गौठानों में शेड एवं अन्य अधोसरंचनाओं के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले सचिवों से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
कलेक्टर श्री बंसल ने बस्तर और बकावंड विकासखण्ड में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान वन मंडलाधिकारी सुश्री स्टायलो मंडावी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित दोनों जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कोरोना टीकाकरण एवं जांच की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने दोनों ही विकासखण्डों की सीमाओं में जांच को नियमित तौर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय कार्यालयों में पहुंचकर भी कोरोना जांच के निर्देश देते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना का टीका अनिवार्य तौर पर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाट-बाजार क्लीनिक की समीक्षा करते हुए बाजार स्थल में इसके लिए चबूतरा का निर्माण करने और शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों को बकावंड विकासखण्ड के बेहतर क्रियान्वयन पाते हुए बस्तर विकासखण्ड में एक सप्ताह के भीतर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री कुपोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने आंगनबाड़ियों के साथ ही हितग्राहियों और महिला स्व सहायता समूहों के यहां एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल की भूमि में बाड़ियां विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषण को दूर करने के लिए महिलाओं के भोजन को भी बेहतर पोषण युक्त बनाने पर जोर दिया। माह के पहले गुरुवार को प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में जनसहयोग से बालभोज आयोजित करने के निर्देश भी दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय और रनिंग वाटर की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया। बालेंगा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में सरपंच द्वारा निर्माण सामग्री रखे जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यहां शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।
लर्निंग आउटकम का विमोचन
इस अवसर पर कलेक्टर श्री बंसल ने शिक्षा विभाग द्वारा तैयार लर्निंग आउटकम का विमोचन भी किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment