अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

काफी कोशिशों के बाद प्रशासन द्वारा मोतीसागरपारा सीतामढ़ी स्थित रेतघाट को खोल दिया गया

On: February 5, 2022 11:10 AM
Follow Us:

कोरबा (वायरलेस न्यूज़) काफी कोशिशों के बाद प्रशासन द्वारा मोती सागरपारासीतामढ़ी स्थित रेतघाट को खोल दिया गया है। आज से यहां रेत का काम शुरू हो चुका है लेकिन ठेकेदार के द्वारा वही धांधली फिर शुरू कर दी गई है। सरकारी दर पर 491 रुपये प्रति ट्रैक्टर रेत रायल्टी पर्ची के साथ प्रदाय करना है लेकिन पर्ची में 491रुपये लिखा जा रहा है और 1000 लिए बिना रेत नहीं दी जा रही है। 491 रुपये में रेत ट्रैक्टर में भर कर देना है और यदि भरकर नहीं दी जाती है तो रेत की कीमत मात्र 288 रुपये है। इसके एवज में सीधे 1000 याने 500 रुपये प्रति ट्रैक्टर लिया जाना समझ से परे है। यहां प्रतिदिन न्यूनतम 50 ट्रेक्टर लगते ही हैं। यहां रेत के उठाव मैं अपना ट्रैक्टर लगाने वाले राजा गुप्ता, विनोद साहू ने बताया कि इस तरह की मनमानी पर सुनवाई करने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। विनोद साहू ने तो यहां तक कहा कि इससे ज्यादा सस्ता तो चोरी की रेत पड़ती है जबकि यहां सरकारी नियम के तहत रेत मिलनी चाहिए जिससे भी 500 रुपये अतिरिक्त लिया जा रहा है। ट्रैक्टर मालिकों और चालकों को विभागों ने परेशान कर रखा है और अब यह ठेकेदार परेशान कर रहा है। इस तरह की प्रवृत्ति पर रोक लगाना चाहिए।
गौरतलब है कि इन दिनों शहर का सीतामढ़ी मोती सागरपारा घाट और लगभग 15 किलोमीटर दूर तरदा, भैंसामुडा का रेत घाट ही प्रारंभ है जहां से रेत की आपूर्ति सरकारी से लेकर निजी निर्माण कार्यों के लिए हो रही है।लंबी दूरी तय कर आने वाली रेत की कीमत 3000 से 4000 तक पहुंच जाती है। शहर का रेत घाट खोलकर प्रशासन ने राहत तो दी है लेकिन अतिरिक्त वसूली के कारण आम जनता की परेशानी अभी आसमान से टपके खजूर में अटके वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment