● कार की डिक्की से 6 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने कार और गांजा किया जप्त….
● जूटमिल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल…..
*28 मई रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस मुखबीरों को सक्रिय कर लगातार कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में कल शाम जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर छातामुडा रोड़ मिशनरीज आफ चैरीटी के आगे सड़क किनारे कार में गांजा रखकर ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पकड़ा गया है । जूटमिल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि छातामुडा मेन रोड़ किनारे एक सफेद रंग ओडिशा पासिंग कार में एक व्यक्ति गांजा रखा है जो बिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है । तत्काल उपनिरीक्षक अमृत साहू के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया जो अपना नाम *अतिम साहू पिता परमानंद साहू उम्र 34 वर्ष सा0 ग्राम पदरपडा भगवत मंदिर के पास थाना मनमुंडा जिला बौध (उडिसा)* बताया जिसके कार की डिक्की में 6 पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ जिसका वजन करने पर *6 किलो गांजा कीमती 72,000 रूपये* पाया गया । आरोपी से अवैध गांजा एवं *टाटा इंडिगो एस OD-15-E-4099 कीमती करीब 2,50,000 रुपए* की जप्ती कर आरोपी अतिम साहू के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । गांजा रेड कार्यवाही में उपनिरीक्षक अमृत साहू, आरक्षक विकास सिंह, जितेश्वर चौहान और गौतम धांगड शामिल थे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






