अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

किसानों के शोषण में जुटी भूपेश बघेल सरकार–तरुणा साबे

On: June 11, 2021 4:14 PM
Follow Us:

कम्पोस्ट खाद का मुफ्त वितरण करे राज्य सरकार
जगदलपुर 11जून2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
आम आदमी पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि सोसायटी से खरीफ़ फसलों के लिए किसानों द्वारा खाद खरीदा जा रहा है पर किसानों को राज्य सरकार द्वारा स्थापित गौठानों में उत्पादित कम्पोस्ट खाद को 10रु किलो के भाव से खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है जबकि सरकार ने 6रु किलो में किसानों को उपलब्ध कराने की बात की थी।

ज्ञात हो कि मोदी सरकार द्वारा पूर्व में ही खाद के दामों में वृद्धि की जा चुकि है 1200रु में बिकने वाली DAP आज 1800रु में बिक रही है।कहा यह जा रहा है कि दामों में वृद्धि का निर्णय केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है पर ऐसा कोई आदेश विक्रय केंद्रों तक नहीं पहुंचा है।डीज़ल के भाव सौ रुपये प्रति लीटर पहुंचने को है।कोरोना काल में सुरसा की तरह मुँह फाड़ती महंगाई से किसान भाई पहले ही त्रस्त हैं ऐसे में मंहगे कम्पोस्ट खाद को जबरदस्ती किसानों पर थोपना किसानों के शोषण से कम नहीं है।न्याय योजना के माध्यम से भूपेश सरकारऔर किसान सम्मान निधि के नाम से केंद्र सरकार किसानों के एक जेब में पैसे डाल रही है तो दूसरे जेब से केंद्र और राज्य सरकार दोनों हाथों से पैसे निकाल रहे है।
तरुणा ने केंद्र सरकर पर तंज कसते हुए कहा किसान विरोधी मोदी सरकार की नीयत की पोल तो एक साल से जारी किसान आंदोलन ने खोल दी है पर किसान हितों के संरक्षण का वादा कर सत्ता में आई कॉंग्रेस की सरकार की नीयत की पोल भी कम्पोस्ट खाद की जबरिया बिक्री ने खोल दी है।
किसानों को भूमि की उर्वराशक्ति बढ़ाने के लिए कम्पोस्ट खाद की आवश्यकता है इसलिए आम आदमी पार्टी भूपेश सरकार से मांग करती है कि गौठनों में उत्पादित कम्पोस्ट खाद मुफ्त में किसानों को उपलब्ध कराया जाए ताकि इससे जितनी भी वृद्धि फसल में होगी उससे किसानों को लाभ पहुँचे और महंगाई के दंश से उबर सकें।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment