अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा : उल्का के सामने छलका कार्यकर्ताओं का दर्द : “खुद की सरकार रहते हो रहे प्रताड़ित, ऐसा भाजपा काल में भी नहीं

On: October 24, 2021 1:14 PM
Follow Us:

(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ .) कोरबा : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से घमासान मचा हुआ है. ऐसे में शीर्ष नेतृत्व ने भी अपने खास सिपहसालारों को संगठन के पदाधिकारियों का मन टटोलने की जिम्मेदारी दी है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का (All India Congress Committee secretary Saptagiri Shankar Ulka) भी प्रदेश के अन्य जिलों से होते हुए शनिवार को कोरबा पहुंचे थे. टीपीनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में उल्का ने बैठक शुरू की. इस दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल (Revenue Minister Jaisingh Agarwal) सहित कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत (Korba MP Jyotsna Mahanta) के साथ जिले में कांग्रेस के सभी कद्दावर नेता मौजूद थे. बैठक में पहले ही संगठन की नाराजगी बाहर आने की संभावनाएं थी. और हुआ भी ऐसा ही. सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन करें तो बैठक में कार्यकर्ताओं का आक्रोश चरम पर था.

मंत्री सहित कार्यकर्ता भी हुए भावुक

जिले में बीते कुछ समय के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक के जिला अध्यक्ष विकास सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर तक गयी थी. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दुर्भावनापूर्वक कार्रवाई करने का आरोप कांग्रेसी पदाधिकारी लगाते रहे हैं. कुछ दिन पहले कांग्रेस की एक बैठक में तो शहर कांग्रेस कमेटी और अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव तक पारित कर दिया था.

मंत्री जयसिंह भी बैठक में रहे शामिल

ऐसे में राष्ट्रीय सचिव उल्का द्वारा शनिवार को जब बैठक ली गई, तब शहर अध्यक्ष सपना चौहान और ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल भी मौजूद थे. संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने बोलना शुरू किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद प्रताड़ित हैं. जो अब हो रहा है, वह तो भाजपा के कार्यकाल में भी नहीं हुआ था. हमारी सरकार होने के बाद भी किसी का कोई काम नहीं हो रहा है. अधिकारी कांग्रेसियों की बात ही नहीं सुनते. लगातार कांग्रेसियों को पुलिस और प्रशासन की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है.

मौके पर इन दिनों चर्चा में चल रहे मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल रहे. इन सभी चर्चाओं के दौरान एक दौर ऐसा आया, जब मंत्री भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए. मंत्री को भावुक होता देख संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कुछ समय के लिए भावुक हो गए. एक साथ कई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का गला भर आया.

2023 चुनाव की है तैयारी

कार्यकर्ताओं की अनदेखी और खुद को प्रताड़ित होने जैसी बातों के सवाल पर राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का से जब पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि संगठन में कहीं कोई नाराजगी नहीं है. यदि है भी तो उसे दूर कर लिया जाएगा. हम 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे. सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे.

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment