अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरबा – कुसमुंडा / कोयला एवं राखड़ लोड दो भारी वाहनों में हुई जोरदार टक्कर, सड़क पर बेतहाशा उड़ रही धूल बनी हादसे की वजह

On: February 8, 2022 6:51 AM
Follow Us:

कोरबा – कुसमुंडा / कोयला एवं राखड़ लोड दो भारी वाहनों में हुई जोरदार टक्कर, सड़क पर बेतहाशा उड़ रही धूल बनी हादसे की वजह

(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़)। कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर 2 भारी वाहनों में भिड़ंत हो गई इस भिड़ंत में दोनों वाहनों के केबिन के परखच्चे उड़ गए, वही ड्राइवरों को भी गंभीर चोट आई है l

मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात तकरीबन 10:00 बजे कुसमुंडा की ओर से कोरबा कोयला लोड करके जा रही ट्रेलर क्रमांक CG 15 AC 4681 एवं कोरबा की ओर से आ रही राखड़ लोड करा रही हाइवा क्रमांक CG 12 BD 8857 में सीधी टक्कर हो गई, यह दुर्घटना खमरिया मोड़ से थोड़ी दूर पर मुख्य मार्ग पर हुई है, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम होते ही सड़क पर बेतहाशा धूल उड़ती है और सामने अंधेरा छा जाता है जिस वजह से यह दुर्घटना हुई है, इस दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों को गंभीर चोट आई है जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है l

आपको बता दें कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर फोरलेन निर्माण का कार्य जारी है जिसमें राख पाटने का काम चल रहा है, जिस वजह से पूरा क्षेत्र राख के धूल से सराबोर हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे पड़ी धूल मिट्टी भी वाहनों के चलने से बेतहाशा उड़ रही है जिस वजह से शाम होते ही विजिबिलिटी कम हो रही है और दुर्घटना की आशंकाएं पैदा हो रही है रविवार की रात भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए बाइक सवार युवक को स्थानीय पत्रकारों ने अस्पताल तक पहुंचाया था और उसका इलाज करवाया

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment