अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*कोविड केयर सेंटर, प्रमुख स्थानों और जांच नाकों के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति*

On: April 22, 2021 2:05 PM
Follow Us:

जगदलपुर 22 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण को रोकने एवं नियंत्रण हेतु जिला
बस्तर के विभिन्न स्थानों पर कोविड केयर सेन्टर की स्थापना की गई है। जिसमें मरीजों तक समय पर दवाई,
खाना, मरीजों के उपचार, शिकायतों पर सतत् निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए स्थानवार नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है, जिसमें कोविड केयर सेन्टर धरमपुरा के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम जगदलपुर श्री जी.एस.मरकाम, सहायक नोडल के रूप में मंडल संयोजक जगदलपुर श्री दीपक मौर्य को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कोविड केयर सेन्टर बकावण्ड के लिए नोडल अधिकारी बस्तर एसडीएम श्री गोकुल राम रावटे और सहायक नोडल मंडल संयोजक बकावण्ड श्री बालमुकुन्द गागड़ा को नियुक्त किया गया है। कोविड केयर सेन्टर करपावण्ड के लिए जनपद पंचायत बकावण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि साव और बकावंड के बीआरसी श्री मोजेस किस्टोफर तथा कोविड केयर सेन्टर बेसोली के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता श्री मोहन राव सोनी और मण्डल संयोजक बस्तर श्री सोनसिंग नाग को प्रभारी नियुक्त किया गया है।साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शहर के मुख्य स्थानों में कोरोना परीक्षणों की व्यवस्था, सतत् निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें मां दन्तेश्वरी एयर पोर्ट के लिए संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते,बस स्टेण्ड के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री कौशल और रेल्वे स्टेण्ड के लिए श्रम पदाधिकारी श्री डी०एस० बरिहा को दायित्व दिया गया है।

इसी प्रकार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने जिले के सीमाओ पर अन्य राज्यों से आने जाने वाले व्यक्तियों की कोरोना परीक्षण के
सतत् निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों की ड्यूटी धनपुंजी चेक पोस्ट में नायब तहसीलदार श्री गौतम गौरे,कोडेनार चेक पोस्ट में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बास्तानार श्री राधाकान्त कर,दरभा चेक पोस्ट के लिए नायब तहसीलदार श्री कैलाश श्रीवास्तव, भानपुरी चेक पोस्ट के लिए नायब तहसीलदार सुश्री जागेश्वरी पोयाम, तेलीमारेंगा चेक पोस्ट के लिए नायब तहसीलदार श्री राहुल गुप्ता तथा चेक पोस्ट बकावण्ड एवं तहसील बकावण्ड अंतर्गत आने वाले समस्त चेक पोस्ट के लिए नायब तहसीलदार श्री टेकेन्द्र नुरेटी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment