अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गुम हुए 07 लाख का मोबाईल हुआ बरामद, कोरिया पुलिस ने लोगो के चेहरों पर लौटाई खुशी

On: November 29, 2021 1:05 PM
Follow Us:

कोरिया। (वायरलेस न्यूज़) जिला कोरिया में पुलिस विभाग द्वारा गुम हुए मोबाईलों को खोजने का अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के दिशा निर्देशन में सायबर सेल द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में सायबर सेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश के जिलो से भी गुम हुए मोबाईल कुल 50 नग जुमला कीमती लगभग 7.00 लाख रूपये का रिकवर किया गया। जिसमें से 15 नग मोबाईलों को दिनांक 27 नवंबर को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर सुपुर्द किया गया। शेष मोबाईल को प्रार्थीगण सायबर सेल, पुलिस लाईन बैकुण्ठपुर से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल मिलाकर 200 से अधिक मोबाईल रिकव्हर कर प्रार्थियों को विपरीत किये जा चुके है और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा । मोबाईल गुम होने पर उसके मिलने की संभावना नहीं होना मान चुके प्रार्थीगणों को उनका गुमा मोबाईल मिलने से उनके चेहरे खुशी से चमक रहे थे और उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक को मोबाईल खोजने के लिए हृदय से धन्यवाद दिये। जिला कोरिया एवं अन्य जिलो से मोबाईल खोजने में साईबल सेल से प्रआर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आर. राघवेन्द्र पुरी की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आम जनता को यह हिदायत भी दी गई कि यदि किसी व्यक्ति को कोई मोबाईल गिरा हुआ मिलता है तो वह उसे तुरंत पास के थाने में ले जाकर जमा करवाये साथ ही बिना बिल के कोई भी मोबाईल ना खरीदे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment