अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल के पिता दाऊ आनंद का आज 76 साल की उम्र में निधन

On: January 5, 2022 5:26 PM
Follow Us:

गोल्ड मेडलिस्ट रहे दाऊ आनंद ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अग्रिम पंक्ति के नेता रहे

सरदार सुरजीत सिंह बरनाला के साथ मिलकर राज्य निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी से मिलकर भराई हामी

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज भी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे दी श्रद्धांजलि

जशपुर (वायरलेस न्यूज़) :-जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल के पिता दाऊ आनंद का आज लगभग 75 साल की उम्र में सुबह बालाजी अस्पताल में निधन हो गया । वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे ।जिनका आज महादेघाट रायपुर में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव यू.डी. मिंज पहुँच कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

संसदीय सचिव यूडी मिंज ने बताया कि
एसपी विजय अग्रवाल के पिता आनंद अग्रवाल को यहाँ के लोग दाऊ के नाम से सम्मानित करते हुए दाऊ आनन्द के नाम से पुकारते थे। दाऊ आनंद
छत्तीसगढ़ राज्य के संघर्ष पुरुष और प्रणेता रहे हैं। उन्होंने अपना सर्वस्य जीवन धन सृजनशील छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना , स्थापना और निर्माण के लिए समर्पित किया और 1974 से दिल्ली ,भोपाल और रायपुर में निरंतर जय छत्तीसगढ़ के लिए अखंड धरना देकर राज्य निर्माण की मांग की । वे एक उच्च शिक्षित शालीन व्यक्ति थे उन्होंने एलएलबी किया ,वे गोल्डमेड़लिस्ट भी रहे । छत्तीसगढ़ निर्माण के संघर्ष शील नेताओं के पहले क्रम के नेताओं में माने जाते थे लेकिन उनकी पहचान एक किसान नेता के रूप में रही है। सभी समाज के लोंगो के बीच गहरी पैठ होने के कारण वे सर्वमान्य थे और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए लोगों को जोड़ कर चले और राज्य निर्माण कराने के उपरांत ही रुके।

संसदीय सचिव ने बताया कि दाऊ आनंद ने छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए सरदार सुरजीत सिंह बरनाला को छत्तीसगढ़ आमन्त्रित किया और फिर उन्होंने राज्य निर्माण के लिए सहमति भरते हुए उन्हें सहयोग का आश्वासन भी दिया। उसके पश्चात सरदार सुरजीत सिंह बार बरनाला ने उन्हें दिल्ली बुलाकर प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से मिलवाकर उनसे छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हामी भी भरवा ली अन्ततः नए बने तीन राज्यों में छत्तीसगढ़ भी नया राज्य के रूप में शामिल हुआ। गौरतलब है कि मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के जीवित संघर्षशील पुरषो में दाऊ जी ही है और इनका संघर्ष ,त्याग और समर्पण अद्वितीय रहा है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment