फरसाबहार (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) – रायगढ़ सांसद गोमती साय ने खेल एवं युवा कार्यक्रम केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) किरण रिजिजू को खेलो इंडिया योजना के तहत छत्तीसगढ़ के सात जिलों में भारतीय खेल प्राधिकरण ( साई ) की स्थापना की स्वीकृति देकर पांच खेलो आर्चरी ( तीरंदाजी ) हॉकी,वॉलीबाल,मलखम्ब और फुटबाल के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर धन्यवाद दिया।
श्रीमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया ( SAI ) को देशभर में खोल कर खेलो इंडिया ( Khelo India ) योजना के तहत देश की खेल प्रतिभा को निखारने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जशपुर में हॉकी ट्रेनिंग सेंटर एन्ड यूथ वेलफेयर का सेंटर भी खुल रहा है। जशपुर जिले में हाकी ट्रेनिंग सेंटर एंड यूथ वेलफेयर सेंटर की अनुमति मिलने पर खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया। और कहा कि अब जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
श्रीमती साय ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा छत्तीसगढ़ में सात स्थानों पर खेलो इंडिया योजना के तहत केन्द्रों की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। जिनमे अलग अलग खेलो का प्रशिक्षण नई तकनीकी के साथ दिया जाएगा। इन केन्द्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी देश एवं विश्व मे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






