अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आयोजित जागरुकता सह लाभ संतृप्ति शिविर में जनपद पंचायत पाली के सभी ग्राम पंचायतों को शामिल करने की मांग*

On: June 16, 2025 2:54 AM
Follow Us:

*जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आयोजित जागरुकता सह लाभ संतृप्ति शिविर में जनपद पंचायत पाली के सभी ग्राम पंचायतों को शामिल करने की मांग*।
पाली ( वायरलेस न्यूज़)
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास विभाग कोरबा द्वारा 16 जून से 30 जून तक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जागरुकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी जनजातीय समुहो की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करना है। ताकि सभी जनजातीय परिवारों का त्वरित गति से विकास हो। शिविर के माध्यम से सामुदायिक अधोसंरचनाओं में सुधार के साथ साथ सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक परिवार को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में प्रमुख रूप से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन-धन खाता,जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यक्ति गत वन अधिकार पत्र, उज्जवला योजना,जाब कार्ड, राशनकार्ड का लाभ शिविर के माध्यम से प्रदाय हेतु कार्यवाही किया जाना है। शासन द्वारा संचालित ऐसे महत्वपूर्ण शिविर में जनपद पंचायत पाली के अनेकों ग्राम पंचायतों को शामिल नही किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
कार्यालय जनपद पंचायत पाली द्वारा 13 जून को जारी पत्र जीसमे कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास विभाग कोरबा के जिस आदेश का उल्लेख किया गया है उसके आधार पर विकास खंड पाली में शिविर आयोजन हेतु कुल 10 कलस्टर केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 72 ग्रामों को ही शामिल किया गया जिसमें क्रमशः *कलस्टर मदनपुर शिविर तिथि 16 जून में* मदनपुर,नानबांका,बडेबांका, डोंडकी,सगुना,पटपरा।
*कलस्टर सपलवा शिविर तिथि 17 जून* में सपलवा,राहा। उड़ान,रामाकछार,तेलसरा, बारीउमराव।
*कलस्टर पोटापानी शिविर तिथि 18 जून* में पोटापानी,डुमरकछार,अलगीडांड,बगधरीडांड, माखनपुर,बनबांधा,मादन।
*कलस्टर लाफा शिविर तिथि 19 जून* में लाफा, भंडारखोल,खैराबहार,जेमरा,
बगदरा, रतखंडी,नंगोई।
*कलस्टर बतरा शिविर तिथि 20 जून* में बतरा,कोडार, कर्ता नवापारा,परसदा, शिवपुर, सिल्ली, पोलमी,पुलालीकला, नवापारा,धांवा।
*कलस्टर बक्साही शिविर तिथि 23 जून* में बक्साही, चेपा,तालापार,राहाडीहखैराडुबान,सेमरकछार,
सराईपाली,दमिया,ढुकुपथरा।
*कलस्टर तिवरता शिविर तिथि 25 जून* में
तिवरता,सिरकीखुर्द,लिटियाखार,केराकछार,बसीबार, रंगोले,
जमनीमुडा,रैनपुर।
*कलस्टर नोनबिर्रा शिविर तिथि 26 जून* में
नोनबिर्रा,उडता,पुटा,चोंढा,
छिंदपानी,धौराभांठा,करतला।
*कलस्टर रामपुर शिविर तिथि 27 जून* में
रामपुर,अंडीकछार, कसियाडीह,झांझ, मुरली,बम्हनीकोना।
*कलस्टर ईरफ शिविर तिथि 30 जून* में
ईरफ, गोपालपुर, मानिकपुर,कपोट, सेंद्रीपाली,चटुवाभौना शामिल हैं।
इस आधार पर शिविर से वंचित होने वाले ग्राम क्रमशः – कुटेलामुडा, नवापारा,कांजीपानी, चैतमा,मांगामार,पहाणगांव, माखनपुर, बनबांधा,बांधाखार,नुनेरा,
डुमरकछार,हरनमुडी,मुनगाडीह,दमिया,डोंगानाला,सैला,पोंडी, केराझरिया,नानपुलाली,मुढाली,
ढुकुपथरा,बुडबुड,रतिजा, चैनपुर, हरदीबाजार,सरईसिंगार,रेंकी,
भलपहरी,कोरबी,मुड़ापार,जोरहाडबरी,धतुरा,खम्हरिया,ढोलपुर,बोईदा,सिरली,उतरदा एवं नेवसा शामिल हैं ।
जनपद पंचायत पाली क्षेत्र क्रमांक 19 के सक्रिय जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली के माध्यम से माननीय कलेक्टर महोदय कोरबा एवं श्रीमान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा को पत्र लिखकर शासन द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत पाली हेतु निर्मित कलस्टर केंद्र में आंशिक संशोधन करते हुए पुर्व में संपन्न हुए सुशासन तिहार में जो कलस्टर केंद्र बनाए गए थे उसे लागू करने की मांग की है ताकि कोई भी ग्राम एवं ग्रामीण जन योजना के लाभ से वंचित ना हों।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment