अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जुआरियो, शराबियों का अड्डा बना टीपाखोल जलाशय
पिकनिक मनाने आने से कतराने लगे संभ्रांत परिवार के लोग

On: October 25, 2021 9:17 AM
Follow Us:

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ शहर से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर स्थित डीपाखोल डेम में इन दिनों असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जहां सुबह से लेकर देर शाम तक शराबी खुलेआम जाम से जाम छलकाते नजर आते हैं। यही नही यहां परिवार के साथ पहुंचने वाले संभ्रांत परिवार के लोगों के साथ शराबियों के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है।
शहर के खैरपुर में स्थित टीपाखोल डेम में यूं तो हर मौसम में पर्यटक यहां पिकनिक मनाने एवं परिवार के साथ घूमने आते हैं। मगर पिछले कुछ वर्षो से टीपाखोल डेम की स्थिति दयनीय हो चुकी है। यहां जगह-जगह शराब की बोतले शराबियों द्वारा तोडकर फेंक दिया गया है। इसके अलावा जुआडियों का झुण्ड भी यहां असानी से देखा जा सकता है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो शराबियों के लिए टीपाखोल डेम शराब पीने के लिए सुरक्षित स्थान बन चुका है। जहां अलग-अलग समूह में युवा जाम से जाम छलकाते नजर आते हैं। यहां परिवार के साथ घूमने आने वाले लोगों ने बताया कि वे हर साल पूरे परिवार के साथ यहां आकर यहां की मनमोहक दृश्य को अपने कैमरे में कैद करते हैं। साथ ही साथ बरसात के दिनों में डेम में ज्यादा पानी भर जाने से यहां एक वाटर फॉल भी बन जाता है। मगर पहले की अपेक्षा टीपाखोल डेम अब बहुत बेकार हो चुका है। यहां जगह-जगह शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। कभी-कभार तो यहां वाद विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है।
टीपाखोल में पिकनिक मना रहे शहर के युवाओं ने हमारे संवाददाता को बताया कि यहां की स्थिति दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह शराब की बोतलें पड़ी हुई है। सब तरफ गंदगी ही गंदगी पसरी हुई है। युवाओं ने यह भी बताया कि टीपाखोल डेम में हर साल पानी में डूबने से दो से तीन लोगों की मौत होती ही है। डेम के बीच में घर बनाकर कुछ लोगों के द्वारा यहां मछली पालन किया जा रहा है। मगर यहां आने वाले अधिकांश युवा शराब के नशे में पानी में तैर पर डेम के बीच बने उस घर तक पहुंच रहे हैं जो किसी बड़े खतरे से कम नही है। साथ ही साथ रस्सी के सहारे एक कथित नाव भी उनके द्वारा बनाया गया है जो यहां आने वाले लोगों को डेम का भ्रमण कराता भी है। प्रशासन को टीपाखोल में हो रही इन लापरवाही को ध्यान में रखते हुए यहां नहाने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ताकि यहां आने वाले दिनों में होने वाली अनहोनी घटना को रोका जा सके। साथ ही यहां फैल रही अव्यवस्था को सुधार करने की जरूरत है, ताकि यहां की सुंदरता यथावत बनी रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment