अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जोगीडीपा में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार, ₹10,000 से अधिक का देसी प्लेन व मशाला शराब जप्त….

On: June 4, 2022 9:17 AM
Follow Us:

शहर में अवैध शराब बेचने वालों पर कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही…..

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने दिए गए निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा एडिशनल एसपी लखन पटले एवं सीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कल दिनांक 03.06.2022 को विवेचकों की टीम बनाकर अवैध शराब की बिक्री करने वालों की सूचनाएं लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई किया गया । इस दौरान दोपहर चांदनी चौक पर एक महिला को स्कुटी से शराब परिवहन करते पकड़ा गया था । वहीं कल शाम कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा जोगीडीपा में बैजनाथ सारथी के घर पर शराब रेड कार्रवाई किया गया, टीआई मनीष नागर को सूचना मिली थी कि बैजनाथ सारथी घर पर अवैध शराब की बिक्री करता है । पुलिस की टीम जब जोगीडीपा रेड करने पहुंची, तब बैजनाथ शराब आंगन में शराब बिक्री करते मिला जिसे अवैध रूप से शराब बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर आंगन में नीम पेड के नीचे ईंट के ढेर में प्लास्टिक कैरेट में शराब छिपाकर रखा था जिसे निकाल कर पेश किया । *आरोपी बैजनाथ सारथी पिता स्व0 शिवनारायण सारथी उम्र 52 वर्ष सा0 जोगीडीपा इंदिरा नगर थाना कोतवाली रायगढ* के कब्जे से 05 बाटल देशी मदिरा मशाला, 60 पाव देशी मदिरा मशाला एवं 20 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल कीमत 10,100/- रूपये तथा शराब बिक्री का 450 रूपये की जप्ती किया गया है । आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को आज सुबह रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्रवाई में टीआई मनीष नागर, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, विक्रम चौरसिया, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक संतोष जायसवाल और महिला आरक्षक श्यामा सिदार की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment