अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*टीआई मनीष नागर के की टीम ने 7 दिन के भीतर धोखाधड़ी के 7 आरोपी गिरफ्तार किये

On: August 1, 2021 4:12 PM
Follow Us:

रायगढ।पुलिस महा निरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर रतनलाल डांगी एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना धोखाधड़ी की शिकायतों को लेकर बेहद संवेदनशील है । सभी थाना, चौकी प्रभारियों को ऑनलाइन ठगी, नौकरी लगाने की नाम पर ठगी जैसी शिकायतों पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश है, जिसका पालन कोतवाली पुलिस द्वारा गंभीरतापूर्वक किया जा रहा है । पिछले एक सप्ताह में सिटी कोतवाली रायगढ़ में दूसरों की जमीन बेचने के बाद वर्ल्ड टूर कराने हॉली-डे पैकेज के नाम पर ठगी, हाईकोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी तथा जमीन का सौदा कर रूपए 16 लाख हड़प कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर कोतवाली टीआई मनीष नागर के नेतृत्व में तीनों प्रकरण के सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आज दिनांक 01/08/2021 को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजे गये *आरोपी विनोद कुमार पटेल निवासी बालमगोड़ा* द्वारा परिचित व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करते हुए जमीन सौदा कर 16 लाख रूपये प्राप्त कर लिया, जिसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने में आनाकानी कर रहा था । जानकारी के अनुसार गौरीशंकर मंदिर रोड़ रायगढ में रहने वाला जगदीश पटेल पिता संतराम पटेल *दिनांक 29/07/2021* को थाना कोतवाली में विनोद पटेल निवासी ग्राम बालमगोडा थाना कोतरारोड़ के विरूद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्टकर्ता बताया कि ग्राम बालमगोडा का विनोद पटेल स्वजाति का होने तथा काफी दिनों से डेयरी में दुध देने के कारण अच्छी जान पहचान थी । एक दिन विनोद पटेल बोला कि मैं भी अपने गांव के जमीन को बिक्री कर गांव में दुध डेयरी खोलना चाहता हूं आपको जमीन लेना है तो बताओ । तब उसके जमीन को बालमगोडा देखने गया, उसकी जमीन पसंद आने पर लेने के लिये तैयार हो गया । दोनों के विनोद पटेल के 04 एकड जमीन को 5 लाख प्रति एकड के भाव से सौदा तय हुआ जिसके एवज में विनोद कुमार पटेल को माह मई 2018 में 3 लाख 50 हजार रू नगद तथा 11 लाख 50 हजार रू का चेक दिया था परन्तु आज तक ना तो जमीन का रजिस्ट्री कराया और ना ही पैसा वापस किया । विनोद पटेल के द्वारा जमीन बिक्री का सौदा कर *16 लाख रूपए* का धोखाधडी किया गया है । थाना कोतवाली में आरोपी विनोद पटेल के विरूद्ध *अप.क्र. 1067/2021 धारा 420 IPC* दर्ज कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को अपराध दर्ज होने की जानकारी होने पर घर से गायब था जो जिले से फरार होने की फिराक में था । कोतवाली टीआई द्वारा मुखबिर को आरोपी के गांव, घर आने की सूचना देने निर्देश‍ित किया गया था, जिस पर आज आरोपी के गांव आने की सूचना मुखबिर द्वारा दिया गया । *आरोपी विनोद पटेल पिता रोहित कुमार पटेल 39 वर्ष निवासी ग्राम बालमगोड़ा थाना कोतरारोड़* को उसके गांव दबिश देकर गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिसने अपराध कबूल किया है । आरोपी को रिमांड पर पेश करने के बाद जेल वारंट में जेल दाखिल किया गया है । आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष नागर, उप निरीक्षक बीएस डहरिया, आरक्षक हेम प्रकाश सोन, मनोज पटनायक, महिला आरक्षक प्रमिला दास महंत की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment