अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रक में कृषिधन की तस्करी की सूचना पर चरखापारा पहुंची चौकी रैरूमा पुलिस, ट्रक व मवेशी छोड़ भागे तस्कर..

On: July 11, 2021 5:18 AM
Follow Us:

पशुक्रूरता के तहत मामला पंजीबद्ध कर रैरूमा पुलिस कर रही आरोपियों पर कार्रवाई. रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) मध्य रात्रि चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक जेम्स कुजूर को एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक द्वारा मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुये निर्देशित किये कि ट्रक में अवैध रूप से कृषिधन मवेशियों को पशु तस्कर झारखंड बूचड़खाने ले जाने की सूचना है । मुख्य मार्ग के अतिरिक्त गांव की सड़क पर निगाह रखें । चौकी प्रभारी जेम्स कुजूर स्टाफ व मुखबिरों को लगाकर जानकारी लिये, जानकारीमिलते ही रात्रि 02/00 बजे मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान चरखापारा काजूबाड़ी के पास पहुंचे । पुलिस को आता देख मवेशी तस्कर ट्रक को छोड़कर भाग गये । पुलिस द्वारा मौके पर *ट्रक क्रमांक JH-19 A-2388* को चेक किया गया, जिसमें 30 नग कृषक मवेशी लोड़ थे । चौकी प्रभारी द्वारा मवेशियों की जप्ती कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर कोड़ासिया गोठान में रखने सरपंच के सुपुर्द किया गया । जप्त ट्रक के नम्बर से पशु तस्करों की जानकारी रैरूमा पुलिस को प्राप्त हुई है । चौकी प्रभारी द्वारा ट्रक के चालक व मवेशी तस्करों पर धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम एवं छ.ग. पशुक्रूरता अनियम की धारा 11 (घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment