अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डॉ अंबेडकर की 132 जयंती मनाने युवाओं ने कसी कमर, शोभा यात्रा, रैली, संगोष्ठी सहित करेंगे अनेक आयोजन

On: March 26, 2023 2:01 PM
Follow Us:

झुग्गी बस्तियों में अम्बेडकर मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को करेंगे बुलंद

रायपुर, छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज) 26 मार्च 2023 । स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती आगामी दिनांक 14 अप्रैल 2023 को है। बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजधानी में डॉ भीमराव आंबेडकर अधिकार मंच के द्वारा धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर आज राजधानी के युवाओं की बैठक बैजनाथ पारा में सामाजिक नेता अधिवक्ता भगवानू नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बाबासाहेब आंबेडकर के जन्मोत्सव को राजधानी में विशेषकर झुग्गी बस्तियों में धूमधाम से मनाने का निर्णय लेते हुए रणनीति बनाई गई । राजधानी की झुग्गी बस्तियों में डॉक्टर अंबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो , संगठित रहो और संघर्ष करो का नारा को घर-घर पहुंचाएंगे, भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकार की जानकारी सहित बाबासाहेब अंबेडकर के संघर्षमय जीवन चरित्र को जन जन को अवगत कराने की रूप रेखा तैयार किया गया। इस अवसर पर राजधानी में शोभा यात्रा, रैली, संगोष्ठी, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा । बैठक में सर्वसम्मति से आंबेडकर जन्मोत्सव 2023 आयोजन समिति के अध्यक्ष सामाजिक नेता अधिवक्ता भगवानू नायक को बनाया गया तथा आंबेडकर जन्मोत्सव 2023 कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में युवा नेता आशीष पांडे, घासिया समाज के युवा नेता नारायण बंछोर, अरुण जगत, चंदू बघेल और शंकर बघेल को बनाया गया । इस अवसर पर अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा बाबासाहेब आंबेडकर ने वंचित समाज के दशा और दिशा को बदलने का काम किया गया। उनके द्वारा हमारे लिए किए गए त्याग, तपस्या , योगदान और संघर्ष को जीवन पर्यंत नहीं भूलाया जा सकता। आशीष तांडी ने कहा हम सभी बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वीं जयंती को मनाने के लिए उत्साहित हैं, 14 अप्रैल का दिन हम सभी के लिए खास दिन है, इस अवसर पर अंबेडकर जी को याद करते हुए अंबेडकर जयंती को यादगार बनाएंगे।इस अवसर पर घसिया समाज के नेता नारायण बंछोर ने कहा बाबा साहब के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे और नए समाज की रचना करेंगे। चंदू बघेल ने कहा बाबासाहेब आंबेडकर हमारे जीवन में बहुत मायने रखते हैं उन्होंने हमारी जिंदगी बदल दी, हमारी तकदीर और तस्वीर बदल दी।

बैठक में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री भगवानू नायक, बैकुंठ सोना, संतोष छत्री, राजू सोना (गुड्डु), भागीरथी नायक, जुगराज सोना, राहुल हरपाल चंदू बघेल,पप्पू सागर, अरुण नायक, किशोर बाघ, आयुष देवांगन, हरीश तांडी, बी. छत्री, राजकुमार दीप, अजय नायक आदि उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment