अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ढाबे के पास अवैध गांजा बिक्री की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

On: August 21, 2022 5:18 PM
Follow Us:

आरोपी से 2 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त, #घरघोड़ा पुलिस की आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही….

गिरफ्तार आरोपी अंकित पांडे लैलूंगा थाना क्षेत्र का है गुंडा बदमाश, आरोपी पर मारपीट, आर्म्स एक्ट के मामले हैं दर्ज, लैलूंगा पुलिस आरोपी का खोल रही हिस्ट्रीशीट…..

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देशों के तारतम्य में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा एडिशनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब एवं जुआ-सट्टा पर कार्यवाही किया जा रहा है पिछले 20 दिनों में घरघोड़ा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट कार्रवाई के साथ *16 आबकारी एक्ट* की कार्यवाही तथा मुखबीर सूचना पर अलग-अलग चार स्थानों पर *खुडखुड़िया नामक जुआ खिला रहे 4 आरोपियों को पकड़ा* गया है जिनसे ₹12,010 नगद की जब्ती की गई है, आरोपियों पर धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया है । क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगाह रखने एवं सूचनाएं देने थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा अपने थाने के स्टाफ एवं मुखबीर लगा रखा गया है । इसी क्रम में कल दिनांक 20/08/2022 के रात्रि थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज को मुखबिर से सूचना मिली कि बाईपास रोड घरघोड़ा बंगाली ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए रखा है जो ग्राहक तलाश में इधर उधर घूम रहा है । थाना प्रभारी बगैर वक्त गंवाए अपने स्टाफ और गवाहों को लेकर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । संदिग्ध का हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर युवक अपना नाम *अंकित पांडे पिता स्वर्गीय विनोद पांडे उम्र 24 वर्ष बाजार पारा लैलूंगा* का बताया जिसकी तलाशी पर आरोपी के पास से एक थैले के अंदर दो पैकेट गांजा का मिला जिसका वजन *2 किलो 100 ग्राम गांजा* पाया तथा बाजार मूल्य *करीब ₹10,500* है । आरोपी द्वारा गांजा बिक्री के लिए रखना कबूल किये जाने पर आरोपी से अवैध गांजा की जब्ती कर आरोपी अंकित पांडे पर *थाना घरघोड़ा में 20(B) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही* कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज, आरक्षक नंद कुमार पैकरा, खगेश्वर नेताम, अमरदीप एक्का की अहम भूमिका रही है । आरोपी अंकित पांडे थाना लैलूंगा का गुंडा बदमाश है, आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में मारपीट के 2 अपराध, 1 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज है । लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी पर 107,116(3) CrPC की कार्यवाही के साथ धारा 110 CrPC की दो बार कार्यवाही किया जा चुका है । आरोपी के अपराधिक प्रवृत्ति में सुधार नहीं देखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा आरोपी अंकित पांडे को खुली निगरानी में लाए जाने हेतु प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment