अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप हुए ब्लास्ट को लेकर रेल जोन बिलासपुर के महानिरीक्षक ने छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्टेशनों को हाई अलर्ट रहने निर्देषित किया

On: November 10, 2025 5:16 PM
Follow Us:

बिलासपुर/रायपुर/दुर्ग ( वायरलेस न्यूज) दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप हुए ब्लास्ट के मद्देनजर आरपीएफ महानिरीक्षक श्री मुनव्वर खुर्शीद बिलासपुर रेल जोन मुख्यालय से प्राप्त सूचना व आदेश के अनुपालन में पोस्ट प्रभारी दुर्ग श्री सिन्हा ने बताया कि दुर्ग स्टेशन के बाहर और प्लेटफार्म में स्टाफ एवं डॉग स्क्वायड टीम के साथ दुर्ग स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, वेटिंग हॉल, पार्सल आफिस को चेक किया गया । इसी तरह बिलासपुर और रायपुर के नेतृत्व में शिफ्ट ऑफिसर, स्टाफ एवं डॉग स्क्वायड टीम के साथ दुर्ग स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, वेटिंग हॉल, पार्सल आफिस को चेक किया गया जहां उपरोक्त के संबंध में किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधियां या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा व निगरानी लगातार जारी है।
बल सदस्यों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए निर्देशित किया गया है ।
दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में बम धमाका होने से अफरातफरी मच गई है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि काफी दूर तक इसकी धमक दिखी और आग भड़क गई। कई कारें इस आग की चपेट में आई हैं और अब तक 8 लोगों के मरने और 25 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 टीमों को रवाना किया गया और दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। यह धमाका कैसे हुआ और इसके क्या कारण हैं। इस संबंध में जानकारी का इंतजार है। फिलहाल पुलिस शुरुआत जांच में जुटी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिशनर से की बात
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिशनर से बात की, साथ ही IB (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के प्रमुख से भी घटना को लेकर जानकारी ली है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment