रायपुर( वायरलेस न्यूज)
रे.सु.ब. पोस्ट, दुर्ग 27 साल पुराने केस के स्थायी (PNBW) वारंट आरोपी को किया गिरफ्तार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के श्री मुन्नवर ख़ुर्शीद महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रे सु बल, एस ई सी आर बिलासपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वारंट तामील अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्गदर्शन में दुर्ग पोस्ट प्रभारी द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तारी की गई है।
माननीय विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग अपराध क्रमांक 15/1999 एवं न्यायालय प्रकरण क्रमांक – 943/1999 धारा 160 बी रेल अधिनियम में आरोपी दिलीप कुमार उमानारे पिता सुखदेव उमानारे उम्र 47 वर्ष निवासी सिली निकेतन स्कूल के सामने, कुमार मोहल्ला बैरागढ़, थाना बैरागढ़, जिला भोपाल (म. प्र.) के विरूद्व दिनांक 02.12.2000 को स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।
* उक्त वारण्ट की तामिली के क्रम मे पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट दुर्ग के निर्देशन पर सउनि निरंजन, प्र.आ. बी.राजौरिया आरक्षक एस आर मीणा आरक्षक अवनीश के साथ दिनांक 05.01.2026 को वारंट मे भोपाल के दिए गये पते पर वारंटी के पिता से सम्पर्क कर आरोपी के सीहोर के अवनी ढाबा में कार्य करने की सूचना पर टीम सीहोर रवाना हुई।
* अवनी ढाबा सीहोर के पास आरोपी मिला जिसे स्थायी वारण्ट को दिखाया व जानकारी दिया गया तो उसने वारंट में दिये गये नाम व पता स्वयं का होना स्वीकार किया।
* तब वारण्ट के अधिकार का प्रयोग करते हुए वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके घर पर आरोपी के पिता को दिया गया । इस दौरान वारण्टी के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया।
* दिनांक 06.01.2026 को माननीय न्यायालय, रायपुर (छ.ग.) के समक्ष वारण्टी को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु मूल वारण्ट सहित पेश किया गया।
* माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल भेजा गया l
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






