अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दो सगे भाईयों को “हत्या के प्रयास” मामले में छाल पुलिस ने भेजा रिमांड…..घरेलू विवाद पर एक-दूसरे पर तलवार, टंगिया से हमला कर पहुंचाये थे चोट…..

On: April 20, 2022 11:31 AM
Follow Us:

दोनों भाई छाल थाने में एक दूसरे पर दर्ज कराये थे परस्पर अपराध की रिपोर्ट…..

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । दिनांक 28.03.2022 रात्रि थाना छाल क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भुंडीबहरी में दो सगे भाई घरेलू झगड़ा विवाद कर एक दूसरे पर टंगिया, तलवार से वार कर एक-दूसरे को घायल कर दिये थे । घटना की सूचना डॉयल 112 को मिलने पर मौके पर पहुंचकर आहतों को अस्पताल पहुंचाया गया था । दोनों भाईयों के रिपोर्ट पर थाना छाल में क्रमश: *अप.क्र. 97, 98/2022 धारा 294, 506(B), 307 IPC* का अपराध दर्ज किया गया । घटना के बाद से ही दोनों अस्पताल में भर्ती होकर अपना ईलाज करा रहे थे, जहां से दोनों घर जाने के बाद गिरफ्तारी से बचने गांव से फरार थे । थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा गांव जाकर आरोपियों के परिवारजनों एवं आसपास रहने वालों से पूछताछ कर दोनों के संबंध में जानकारी लिया गया तथा आरोपियों के परिजनों एवं मुखबिरों को आरोपियों के गांव आसपास देखे जाने पर सूचना देने निर्देशित किया गया था जिस पर दोनों के गांव में देखे जाने की सूचना पर तत्काल टीआई जितेन्द्र एसैया थाना स्टाफ के ग्राम भुंडीबहरी में दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, दोनों से घटना में प्रयुक्त हथियार की जप्ती कर आज दिनांक 20.04.2022 को दोनों न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । घटना के संबंध में आहत/आरोपी बताये अनुसार ये चार भाई व दो बहन हैं । सबसे बड़ा जगसिंह उसके बाद दो बहनें फिर जयसिंह और अर्जुन सिंह राठिया और सबसे छोटा अरूण सिंह राठिया है । अरूण सिंह को छोड़कर उसकी शादी हो गई है, सब अपने परिवार के साथ रहते हैं, अरूण अपनी मां के साथ रहता है । अर्जुन सिंह की शादी के समय ये लोग अपने रिस्तेदारों से रूपये उधारी लिये थे । इस उधारी रूपये को जल्द लौटाने जय सिह राठिया अपने बड़े भाई जग सिंह को कहता था जबकि जग सिंह रिस्तेदारों को रूपये लौटाने की जरूरत नहीं कहकर कहता था जिसे लेकर दोनों भाईयों में झगड़ा विवाद होता था । इसी विवाद को लेकर दिनांक 28.03.2022 के रात लगभग 08 बजे दोनों एक दूसरे से गाली गलौच कर टंगिया से मारपीट किये दोनों के सिर, हाथ, कोहनी में चोट आया है । दोनों आहतों को डॉयल 112 अस्पताल पहुंचाया गया । थाना प्रभारी छाल द्वारा दोनों के परस्पर रिपोर्ट पर क्रमश: अप.क्र. 97, 98/2022 धारा 294, 506(B), 307 IPC का अपराध आरोपी/आहत जगसिह राठिया उम्र 45 साल एवं जय सिह राठिया उम्र 35 साल के विरूद्ध दर्ज किया गया । नवीन पदस्थापना पर थाना छाल का चार्ज लेने उपरांत थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा इस गंभीर अपराध की डायरी अपने हस्ते लेकर प्रकरण के गवाह तथा हिरासत में लिये गये आरोपियों से पूछताछ करने पर बताये कि आरोपी जगसिंह द्वारा अपने छोटे भाई पर टंगिया से तथा आरोपी जयसिह द्वारा बड़े भाई पर तलवार से सिर में दाहिने ओर मारकर चोट पहुंचाया था । आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तारी बाद आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त टंगिया व तलवार की जप्ती की गई एवं संबंधित अप.क्र. 98/2022 धारा 294, 506(B), 307 IPC में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट विस्तारित कर दोनों अपराधों में आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment