अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

धुर नक्सल प्रभावित ग्राम कोलेंग में कलेक्टर एवं एसपी ने बिताई रात

On: January 12, 2021 4:06 PM
Follow Us:

*सुबह-सुबह मोटर सायकल से पहुंचे आस-पास के गाँवों में*

जगदलपुर, 12 जनवरी 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / कांगेर घाटी की गोद में बसे गांव कोलेंगवासियों के लिए उस समय आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने अपने बीच अचानक जिले के मुखिया कलेक्टर श्री रजत बंसल को पाया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा भी थे।

दरअसल इस जिले के अंदरूनी इलाकों में पहुँचकर ग्रामीणों का दुख-दर्द जानकर उनको दूर करने की प्रयास करने हेतु कलेक्टर श्री बंसल कांगेर घाटी की गोद में बसे इस गांव में पहुंचे। रविवार देर शाम यहाँ पहुँचने के बाद उन्होंने यहाँ के ग्रामीण सुदर बघेल के घर भोजन किया और कोलेंग में ही ग्राम पंचायत भवन में रात भी बिताई। सुबह-सुबह कलेक्टर और एसपी दुर्गम रास्तों एवं घनघोर जंगलों से होते हुए मोटरसाइकिल से मुण्डागढ़, कांदानार जैसे अतिसंवेदनशील गाँवों में पहुँचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए तथा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि दरभा तहसील के अंतर्गत आने वाले ये कांगेर घाटी के बीचो-बीच बसा हैं और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ये गांव नक्सल समस्याओं से पीड़ित हैं। इस क्षेत्र में विकास कार्यों को बाधा पहुंचाने के साथ-साथ इस क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने वाले जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की नृशंस हत्याएँ नक्सलियों द्वारा की गई हैं। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम कोलेंग में छोटे बच्चों के साथ सुपोषण दौड़ में भी शामिल हुए।

यह भी उल्लेखनीय है कि सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए कलेक्टर श्री बंसल पूर्व में भी मादरकोंटा और तिरिया में रात्रि विश्राम कर चुके हैं। जिले के सुदूर वनांचल एवं दुरस्थ क्षेत्रों में रात्रि विश्राम कर कलेक्टर श्री बंसल ने यह अहसास करा दिया है कि उनकी पैनी नजर जिले के अंतिम से अंतिम कोने तक रहेगी। साथ ही वे धरातल पर पहुँचकर विकास कार्यों का स्वयं अवलोकन करेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment