अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नववर्ष पर आयोजित क्रिकेट फायनल में मैच में पहुंचे विभाष
विजयी टीम को बधाई देकर उप विजेता टीम के खेल को सराहा

On: January 2, 2023 2:47 PM
Follow Us:

नववर्ष पर आयोजित क्रिकेट फायनल में मैच में पहुंचे विभाष
विजयी टीम को बधाई देकर उप विजेता टीम के खेल को सराहा


रायगढ़. (वायरलेस न्यूज) नववर्ष के अवसर पर शहर से लगे हुए ग्राम कलमी में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के फायनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर का समिति के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे हुए ग्राम कलमी में प्रतिवर्ष होनें वाले क्रिकेट स्पर्धा में शहर की कई नामचीन टीम हिस्सा लेती है। इस बार 01 जनवरी को आयोजित फायनल मैच नावापाली सारंगढ़ व कलमी रायगढ़ के बीच फायनल खेला गया जिसमें कलमी टीम विजेता बनी। समलेश्वरी समिति के द्वारा कराये जा रहे इस क्रिकेट स्पर्धा में शहर के युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। युवा नेता के क्रिकेट ग्राउंड पहुंचते ही उनके समर्थकों ने ऐतिहासिक रूप से उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात युवा नेता विभाष खिलाड़ियों से रूबरू होते होनें के बाद अपने संबोधन मंे कहा कि कलमी गांव से मुझे प्यार रहा है और मै हमेशा यहां आते जाते रहता हूं, यहां के अजय डनसेना के द्वारा हमेशा बेहतर कार्य किया जाते रहा है। यहां के समिति के अलावा महिला समितियों का कार्य भी सराहनीय है। इस गांव में आकर लगता है कि यह मेरा ही गांव है। इसलिये मै यहां हमेशा आता हूं।

युवा नेता विभाष ने पूरे ग्रामवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए यह भी कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप लोगों के बीच आने का एक और अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही साथ युवा नेता विभाष ने विजयी टीम के शुभकानाएं देने के अलावा उपविजेता टीम का भी हौसला अफजाई किया। इसके पश्चात सभी लोगों ने जोरदार तालियों के साथ युवा नेता विभाष का अभिनंदन किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि में कोतरा रोड़ थाना प्रभारी गिरधारी साव थानेदार विशिष्ट अतिथि, सरपंच उपसरपंच, अजय डनसेना, पिंटू सिंह कार्यक्रम संयोजक, किरोड़ीमल नगर के संजय सिंह,संतोष साहनी विशिष्ट अतिथि, क्रांति गुप्ता जनपद सदस्य, विशिष्ट अतिथि के अलावा समलेश्वरी समिति के सदस्य के अलावा गांव के ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment