अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नशेड़ी बेटे ने फावड़ा से पिता के गर्दन पर वार कर किया हत्या, सरिया के दादरपाली की घटना….

On: June 1, 2022 5:20 PM
Follow Us:

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सरिया व डॉयल 112, आरोपी पुलिस हिरासत में…. *रायगढ़* । आज दिनांक 01.06.2022 के सुबह थाना प्रभारी सरिया को डॉयल 112 सरिया राइनो में कार्यरत आरक्षक ठंडाराम गुप्ता सूचना दिया कि ग्राम दादरपाली में एक वृद्ध व्यक्ति को उसके बेटे द्वारा फावड़ा से गर्दना पर मारकर हत्या कर देने का इंवेट मिला है । थाना प्रभारी सरिया कमल किशोर पटेल द्वारा डॉयल 112 स्टाफ को तत्काल मौके पर पहुंचने एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में हिदायत देकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस को देख वृद्ध की हत्या कर फरार हो रहे आरोपी संतोष बरिहा को आरक्षकों द्वारा बड़ी मशक्त के बाद हिरासत में लेकर थाना लाया गया । सरिया पुलिस द्वारा मौके पर शव पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पीएम के लिये भेजा गया है । घटना के संबंध में मृतक तेजराम बरिहा पिता शुक्रु बरिहा उम्र 65 वर्ष निवासी दादरपाली का बड़ा बेटा पवन बरिहा (45 वर्ष) रिपोर्ट दर्ज कराया कि छोटा भाई संतोष बरिहा (40 वर्ष) नशा का शादी हो गया है, संतोष नशा का आदी है, उसके शराब पीने को देखकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई वहीं रहती है । संतोष को माता-पिता शराब पीने से मना करते थे जिससे नाराज संतोष माता पिता को तुम लोग मेरी जिंदगी बर्बाद कर दिये कहकर हमेशा झगड़ा विवाद करता था । आज सुबह पिताजी घर के सामने मुंगफली खेत तरफ गये थे, उनके पीछे-पीछे संतोष गया और फावड़ा से गर्दन पर मारकर पिता की हत्या कर दिया । घटना के संबंध में थाना सरिया में आरोपी संतोष बरिहा पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल सिदार, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे तथा मौके से भाग रहे आरोपी को हिरासत में लेने आरक्षक ठंडाराम गुप्ता (सरिया राइनो) की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment