अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पति के जबरजस्ती मायके लाकर छोड़ जाने पर विवाहिता लगा ली फांसी, खरसिया के ग्राम बडे डुमरपाली की घटना….

On: June 29, 2022 6:19 PM
Follow Us:

मर्ग जांच में पति पर आत्महत्या के लिये उकसाने के मिले सबूत, आरोपी गिरफ्तार,…..

*रायगढ़* । दिनांक 27-05-2022 को ग्राम कोटवार बड़े डूमरपाली द्वारा थाना खरसिया में गांव की रमशीला राठिया पति ओमप्रकाश राठिया उम्र 24 वर्ष द्वारा उसकी बहन के घर पर फांसी लगाकर फौत होने की सूचना दिया गया था । मृतिका रमशीला राठिया के नव विवाहिता होने से शव पंचनामा एवं गवाहो का कथन कार्यपालक दण्डाधिकारी खरसिया द्वारा लिया गया है । मर्ग जांच में पाया गया है कि मृतिका रमशीला राठिया का विवाह हुए करीब चार माह हुआ था। रमशीला राठिया का पति ओमप्रकाश राठिया निवासी डेहरीडीह उसे पसंद नहीं करता था प्रताडित करता था । घटना दिनांक 27.05.2022 के करीब एक सप्ताह पहले ही रमशीला को जबरन मायके गांव बडे डुमरपाली में उसके घर के बाहर छोड कर चला गया था जिससे रमशीला दुखी थी । ओमप्रकाश राठिया के कृत्य पर क्षुब्ध होकर रमशीला आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । मर्ग जांच पर *आरोपी ओमप्रकाश राठिया पिता गांधी राम राठिया उम्र 22 साल निवासी डेहरीडीह थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ के विरूद्ध धारा 306 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी ‍गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर एवं स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment