अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश देने साइकिलिंग कर रहे हैं श्रम विभाग के उप सचिव आशुतोष पाण्डेय

On: June 12, 2021 1:04 PM
Follow Us:

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुंद- प्रशासनिक अफसरों को अक्सर लग्जरी वाहनों में आवाजाही करते देखा जाता है या फिर शासन से प्राप्त वाहनों में देखा जाता है लेकिन जब एक प्रशासनिक अफसर साइकिल पर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा तय करे तब उसका उद्देश्य लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित होता है दरअसल श्रम विभाग के उप सचिव एवं रायगढ़ नगर निगम के पूर्व आयुक्त आशुतोष पांडे ने साइकिल से सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर लोगों को एक नया संदेश दिया है। अपर कलेक्टर आशुतोष पांडे ने रायगढ़ से राजधानी रायपुर तक साइकिल के सफर तय करने निकले हैं। वह आज महासमुंद जिले की सीमा पर प्रवेश करने के साथ ही पूर्वी छोर पर स्थित सरायपाली नगर के विश्राम गृह में कुछ समय के लिए रुके जहां जनपद पंचायत सीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ स्निग्धा तिवारी ने उनसे मुलाकात कर उनकी अगुवाई की ।आम लोगों से जुड़ने और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के साथ-साथ बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग की आवश्यकता का लोगों में संदेश प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर अपर कलेक्टर श्री पांडे द्वारा रायगढ़ से रायपुर तक की साईकिल यात्रा की जा रही है इस दौरान वे लगभग 300 किलोमीटर का सफर साइकिल से ही तय करेंगे प्रशासनिक अफसर के सरायपाली नगर से होकर गुजरते वक्त हर किसी ने उनके पर्यावरण जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य के संदेश की सराहना की है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment