अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पाली थाना प्रभारी के द्वारा निजात जागरूकता अभियान के तहत अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली में नशामुक्ति साइबर ठगी,एवं यातायात संबंधित दी गई जानकारी

On: September 14, 2022 5:47 PM
Follow Us:

पाली थाना प्रभारी के द्वारा निजात जागरूकता अभियान के तहत अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली में नशामुक्ति साइबर ठगी,एवं यातायात संबंधित दी गई जानकारी

पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में चलाए जा रहे निजात जागरूकता अभियान के तहत पाली अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल में पाली थाना प्रभारी द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर ठगी, एवं यातायात से संबंधित जानकारी दी गई।जिसमें थाना प्रभारी तेजकुमार यादव द्वारा उक्त विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाने, नाबालिगों को दुपहिया वाहन चालन न करने, हमेशा बाएं हाथ की ओर चलने, ओवरटेक न करने,हेलमेट का उपयोग करने,चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट का इस्तेमाल करने, सिग्नल को देखकर वाहन चालन करने, तीव्र गति से वाहन ना चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवाने, एवं
नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उन्हें बताया गया
कि नशा करने वाले व्यक्ति अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वे कोई भी अपराध कर सकते हैं।नशे की प्रवृत्ति को रोकना सभी की जिम्मेदारी है।उनके प्रति जिम्मेदारी निभा करके ही नशाखोरी पर अंकुश लगाया जा सकता है।लोग नशे के आदी होने के बाद पहले नशे की चीज और फिर इलाज पर पैसा भी फालतू खर्च करते है। काम-धंधा छूट जाता है। पैसे की तंगी होने पर नशे का शिकार चोरी, डकैती जैसे आदि अन्य गैर-कानूनी काम भी करने लग जाते हैं।नशे करने के कारण अपने परिवार का उचित ढंग से पालन पोषण नहीं कर पाते। एवं नशा करने वाले पदार्थो से शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभाव की जानकारी की जानकारी दी गई।
श्री यादव ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए ‘निजात’ अभियान के माध्यम से नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और लोगों को नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्कूल के एडविन सर गणेश जायसवाल,व्यवस्थापक अमन पांडेय, श्वेता मिश्रा ,अल्का जायसवाल, , मुस्कान भवनानी, मंजू शुक्ला, वैशाली मिश्रा, दीप्ति खैरवार, शुभम पांडेय, आस्मिना परवीन , भगवती मानिकपुरी ,गीतिका वाड़वा,पूजा तिवारी ,नीतीश जायसवाल, ज्योति गोस्वामी, खुशी अग्रवाल , आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं आरक्षक शैलेंद्र तंवर उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment