अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूरे जोन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा है विशेष अभियान, 30मामले दर्ज़ 38 आरोपियों की हुईं हैं गिरफ्तारी

On: December 29, 2022 5:09 PM
Follow Us:

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 29 दिसम्बर 2022)

बिलासपुर मंडल क्षेत्राधिकार कोयला बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण कोयला का परिवहन सर्वाधिक होता है | चूंकि रेलवे ही माल परिवहन का सबसे सस्ता व सुगम साधन है इसलिए कोयले का बहुतायत परिवहन मालगाड़ियों द्वारा ही होता है | सामान्यतः यह देखा जाता है कि मालगाड़ियाँ खड़ी होने के दौरान कुछ लोग कोयला की चोरी करने लगते हैं | रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मालगाडियों से कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही भी की जाती है | इस अवैध कार्य के कारण कभी-कभी अनापेक्षित घटनाएँ भी हो जाती है जिससे रेल परिचालन भी बाधित होता है | इसी के मद्देनजर महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा बिलासपुर मंडल के सभी आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों को कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार मंडल क्षेत्राधिकार के सभी आरपीएफ पोस्टों ब्रजराजनगर, रायगढ़, चॉंपा, कोरबा, बिलासपुर, अनुपपूर, शहडोल, मनेन्द्रगढ एवं अम्बिकापुर के प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया एवं इस अभियान के दौरान माह दिसम्बर में कोयला चोरी करने वालों के विरुद्ध कुल 30 मामले आर.पी.यु.पी.एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर कुल 38 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है | यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment