अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण,कामों में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश

On: April 9, 2024 4:37 PM
Follow Us:

कामों में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश


बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 9 अप्रैल 2024 ) /लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल ने आज बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर अवनीश शरण, एयरपोर्ट के नोडल एवं निगम आयुक्त अमित कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन बीरेन सिंह एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के इएनसी भी साथ थे। उन्होंने एयरपोर्ट में 3 सी आईएफआर के संबंध में चल रहे कार्यों को देखा। कामों की गति में तेजी लाकर इन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इनमें प्रमुख रूप से रनवे स्ट्रीप, आइसोलेशन वे, फायर एप्रोच रोड, नव निर्मित बाउण्ड्री वाल, रनवे लाईट, एप्रोच लाईट,एप्रान हाईमास्ट, सेफ्टी वॉच टॉवर का बारीकी से अवलोकन किया।
प्रमुख सचिव श्री सिंह ने निरीक्षण उपरांत एयरपोर्ट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में एयरपोर्ट में अग्नि सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गरमी का मौसम है। इसलिए अग्निसुरक्षा के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल किया जाये। सेना की जमीन एयरपोर्ट को ट्रांसफर के लिए सीमांकन का कार्य चल रहा है। इसकी प्रगति की जानकारी लेकर इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। संपूर्ण नक्शा का अवलोकन किया। बजट के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा किया। एयरपोर्ट को 4 सी कैटेगरी में उन्नयन के बारे में भी विचार-विमर्श किया। 4 सी की कैटेगरी में शामिल होने से बड़े विमानों का परिचालन संभव हो सकेगा। एयरपोर्ट की खाली जमीन पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श करने की सलाह दी। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के सीई, एसई, ईई एयरपोर्ट के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment