अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का काम बिलासपुर शहर से प्रारंभ तोरवा उपकेन्द्र में लगाए गये स्मार्ट प्रीपेड मीटर

On: March 12, 2024 1:12 PM
Follow Us:


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 12 मार्च 2024)  – केंद्र सरकार के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने सभी राज्यों में स्मार्ट डिजिटल मीटर लगाने की योजना बनाई है। प्राधिकरण ने उपभोक्ताओं के पोस्ट पेड मीटर बदलकर प्रीपेड मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में बिलासपुर शहर के तोरवा स्थित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र से इस योजना की शुरूआत कर दी गई है।
बिलासपुर रीजन के तोरवा स्थित उपकेन्द्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता श्री ए.के.धर, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगडे़ तथा जीनस कंपनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया है, प्रथम चरण में तोरवा के 5 फीड़र में मॉडम लगाये गये जो कि सिस्टम से ऑनलाईन कनेक्ट होकर रीडिंग भी देना शुरू कर दिया है।
इस संबंध में मुख्य अभियंता श्री धर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके क्रियान्वयन होने से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवा में वृद्धि होगी साथ ही उन्हे बिल संबंधी समस्याओं का सामना नही करना पडेगा स्मार्ट मीटर के लगने से उपभोक्ताओं को सही बिल मिल सकेगी तथा वे अपने बिल की निगरानी स्वयं कर सकेंगे। इस संबंध में जीनस कंपनी के प्रतिनिधी द्वारा बताया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को मोबाइल के बैलेंस की तरह रिचार्ज करना होगा जितने रूपए का रिचार्ज मीटर में होगा उतनी राशि की ही बिजली का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यदि रात के समय प्रीपेड का बैलेंस खत्म होता है तो तत्काल बिजली बंद नहीं की जाएगी। मीटर रिचार्ज करवाने के लिए लोगों को सुबह तक समय दिया जायेगा। सुबह तक इस्तेमाल की गई बिजली का बिल भुगतान रिचार्ज करने के बाद बैलेंस में से ही खुद ब खुद कट जाएगा।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम सरकार, श्री मुख्तार श्री हेमंत चन्द्रा एवं जीनस कंपनी से श्री प्रिंस शर्मा, श्री अरविंद सिह, श्री अतुल तिवारी, श्री पवन पटेल तथा बिलासपुर नगर वृत्त के समस्त सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंतागण उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment