अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फालोअप- कापू थानाक्षेत्र में हुए हत्या का खुलासा
जमीन विवाद पर बड़े भाई की गला दबाकर हत्या*

On: November 11, 2021 5:16 PM
Follow Us:

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर रायगढ।कापू पुलिस द्वारा ग्राम टुकूपारा रतनपुर में वृद्ध व्यक्ति की गला दबाकर हत्या के मामले में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक धनीराम राठौर द्वारा दो दिनों तक लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर हत्यारे तक पहुंच गई है । आरोपी *नैहर साय राऊत (60 साल)* मृतक का छोटा भाई है, आरोपी ने जमीन विवाद पर उसके भाई सुकलाल राऊत की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है । घटना के संबंध में दिनांक 09/11/2021 को थाना कापू में *मृतक सुकलाल राऊत पिता स्व.कमल साय उम्र 61 साल निवासी ग्राम टुकूपारा रतनपुर थाना कापू* के भाई बुधूराम राऊत (उम्र 48 वर्ष) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसके बड़े भाई (सुकलाल राऊत) की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा गला दबाकर हत्या किया गया था, मृतक के गला दबाकर हत्या करने का निशान व खरोंच साफ दिखाई दे रहा था । थाना प्रभारी कापू द्वारा मृतक के भाइयों एवं घर आसपास रहने वालों से मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर बताये कि मृतक का कोई संतान नहीं था, गांव घर में अकेले रहता था, उसकी पत्नी लकवा बिमारी के कारण अपने मायके ग्राम सुखरापारा में रह रही थी । मृतक का गांव में किसी से झगड़ा विवाद नहीं था । तब थाना प्रभारी द्वारा पारिवारिक रंजीश, जमीन विवाद पर ध्यान केन्द्रित कर उसके भाईयों से पूछताछ प्रारंभ किया गया जिसमें पता चला कि मृतक सुकलाल व उसके छोटे भाई नैहर के बीच मन मुटाव है और यह भी पता चला कि सुकलाल की जमीन पर उसके भाई नैहर राऊत घर बनाकर रहा रहा था जिस कारण सुकलाल उसके भाई नैहर को गाली गुफ्तार करता था । तब नैहर को संदेह में लेकर पूछताछ किया गया, कड़ी पूछताछ पर उसने बताया कि दिनांक 09/11/2021 की रात उसका बड़ा भाई सुकलाल मेरी जमीन पर घर बना लिये हो मेरी जमीन को हड़प रहो कहकर गाली गलौच कर रहा था, जिसे हाथ मुक्का से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया । आरोपी के कबुलनामे के बाद आरोपी *नैहर साय राऊत* को ‍गिरफ्तार कर आज दिनांक 11/11/2021 को रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment