अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बंगाल की तर्ज पर छत्तीसगढ के सिम्स भी घिरा इंटर्न डाक्टरों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट , सरकार क्या बड़ी वारदात का इंतजार कर रहा ,कलेक्टर ने डीएमई को जांच के लिए लिखा पत्र , एमएस से लेकर सब मामला दबाने के फिराक में, जांच टीम में आरोपी को भी रखा

On: August 15, 2024 6:47 PM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बंगाल मेडिकल कालेज मे इंटर्न डाक्टर रेप और हत्या जैसी मामले को लेकर पूरे देश में उबाल आ गया है थी वैसी स्थिति छत्तीसगढ के सिम्स मेडिकल कालेज में भी होने की स्थिति निर्मित हो गई है कलेक्टर से सिम्स की इंटर्न डाक्टरो ने मिलकर शिकायत की थी जिस पर डीएमई ने जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन एमएस सहित पूरी टीम ही मिलकर दबाने में लगे हैं क्या छत्तीसगढ सरकार भी किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं? सिम्स के डाक्टर राज सेक्सुअल हैरासमेंट से घिरे हुए हैं,जांच के बीच एक और महिला पहुंच डा राज की एक और जबर्दस्त आरोप लगा बोली मुझे तो बेड शेयर करने कहा था।

सिम्स के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डा ओ पी राज गंभीर आरोप से घिर गए हैं,2019 बैच की सभी महिला इंटर्न का आरोप है कि डा राज उनसे छेड़खानी करते हैं,शरीर को गलत तरीके से छूटे है, विरोध करने पर इंटर्नशिप में एक्सटेंशन लगाने तक की धमकी देने से बाज नही आते, महिला इंटर्न से पत्र के आधार पर डीएमई ने जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
जुलाई में सिम्स में बंद कमरे में मामले की जांच की जा रही थी। इसी बीच एक और महिला पहुंची और दावा किया कि भाई का इलाज कराने जब वो सिम्स आई थी तब डा राज ने बेड शेयर करने कहा था। फिलहाल मामले में अब तक क्या जांच हुई उसे बताने को तैयार नहीं है।
2019 बैच की सभी महिला इंटर्न ने बीते दिनों और कलेक्टर डीएमई को एक पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया है कि डा राज उनसे और उनके सीनियर बैच की महिला इंटर्न से काफी दिनों से छेड़खानी कर रहे है।लेकिन डर की वजह से यह बात किसी को बता नही पा रहे है।
शिकायत पत्र में साफ लिखा है कि डा राज लाकबुक में साइन नहीं करने और इंटर्नशिप में एक्सटेंशन लगाने की धमकी देते हैं। डीएमई का पत्र आने जाने के बाद महिला लैंगिक उत्पीड़न समिति के अध्यक्ष डा संगीता रमन जोगी ने जुलाई माह में जब जांच शुरू की गई तब इस मामले में पक्ष जानने के लिए डा राज से जुलाई माह के मंगलवार को संपर्क किया गया। तो उन्होंने ने बुधवार को आफिस बुलाया। सिम्स में मिलने पर डा राज ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

*बेड शेयर करने से मना करने पर धमकाया कहा की तुम्हारे पति की नोकरी खा जाऊंगा ।

सिम्स में दोपहर में जब जांच चल रही थी तभी एक महिला शिकायत लेकर पहुंची उन्होंने वायरलेस न्यूज को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी बंदी भाई जेल से इलाज के लिए सिम्स आया था उसे कमर दर्द की शिकायत थी। जिस पर डा राज की यूनिट में उसे भर्ती कराया गया।
आरोप है की भाई की तकलीफ काम नही होने पर जब वह डा राज से ओपीडी कक्ष में मिली तब डा राज ने बेड शेयर करने कहा। उस वक्त वह बहुत दर गई थी। और कहा कि आप मेरे पति के सीनियर है जो आपके विभाग में ही कार्यरत है ,महिला के मना करने पर डा राज ने महिला के भाई को इलाज की बिना ही फिर से जेल भेज दिया। और किसी को कुछ बताने पर पति की नोकरी समाप्त करने की भी धमकी दे डाली।

एमएस से लेकर सभी मामले दबाने के फिराक में
बंद कमरे में करीब दो घंटे तक बयान दिए गए। कमरे से निकलने के बाद जब वायरलेस न्यूज ने एम एस डा सुजीत नायक से जांच के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कलेक्टर से मार्क होकर शिकायत शाखा में ऐसा कोई पत्र नही आया है। अधिष्ठाता कार्यालय में जो भी पत्र आया है वह डी एमई के तरफ से आया है। जिसमें जांच कराने की बात कही गई है। जबकि वायरलेस न्यूज के पास कलेक्टर कार्यालय द्वारा मार्क मौजूद हैं। जिसे कलेक्टर ने सी एच ओ को भेजा था। सी एच ओ कार्यालय से इस पत्र को सिम्स के एम एस के पास जांच के लिए भेजा गया है।

*डा चंद्रहास ध्रुव पर भी साजिश में शामिल होने का आरो

शिकायत कर्ता महिला का कहना है कि आज भी जब उनके पति सिम्स में इंट्रब्यूज के लिए आते है तो मिली भगत कर उन्हे स्क्रूटीनी से ही भगा दिया जाता है उन्होंने यह भी आरोप लगाया की इस साजिश में कई लोग शामिल हैं और पैसा लेने के मामले में डा चंद्रहास ध्रुव पीछे नहीं है। महिला ने बताया कि अब तक वह लोक लाज के डर से चुप थी लेकिन महिला इंटर्न द्वारा शिकायत करने की जानकारी मिली तब वह भी न्याय मांगने आई है।
आरोप डीन बोले डा राज का कुछ नही कर पाओगी?
महिला ने वायरलेस को बताया कि डा राज द्वारा की गई हरकत की जब उन्होंने डीन डा के के सहारे से की तो उन्होंने उनका बचाव किया। कहा की उनका कुछ नही कर पाओगी इसके बाद उनके पति के आगे की संविदा सेवा नही बढ़ाई गई।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment