अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के मामलों में 11.588 ली.जप्त शराब का किया गया नष्टीकरण

On: May 26, 2024 7:42 PM
Follow Us:

बलौदा बाजार भाटापारा वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशानुसार, जिले के थाना चौकियों में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज 1001 प्रकरण में जप्तशुदा शराब, जिसमें कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राजसात, माननीय न्यायालयों से निर्णित शराब जिसमें अपील की अवधि समाप्त हो गई है तथा ऐसे प्रकरणों के जप्तशुदा शराब जिसके नष्टीकरण हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त की जा चुकी है, ऐसे सभी मामलों में जप्त शराब का सत्यापन करने पश्चात नष्टीकरण कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। उक्त निर्देशों के परिपालन में जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण करने हेतु जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आज दिनांक 26.05.2024 को दोपहर 01:00 बजे पुलिस कैंप लाहोद में नोडल अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर, श्री अमित गुप्ता अनुविभागीय दंडाधिकारी बलौदाबाजार, श्री रवि पाठक सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर की उपस्थिति में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के समस्त थाना/चौकी के 1011 प्रकरणों में कुल 11587.768 लीटर शराब का सत्यापन कार्यवाही पश्चात विधिवत नष्टीकरण कराया गया। उक्त कार्य में सउनि अश्वनी पडवार प्रधान आरक्षक लीलाधर ध्रुव, मोहित ठाकुर, आरक्षक बबलू राजा कौशिक, आकाश शर्मा एवं थाना एवं चौकी के माल मोहर्रिर का विशेष योगदान रहा। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री के जिन प्रकरणों में जप्त वाहनों को राजसात करने हेतु जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आदेशित किया गया, उन वाहनों की राजसात कार्यवाही अभी प्रक्रियाधीन है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment