अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बागबाहरा अनुभाग के टेमरी में आयोजित हुआ जन चौपाल कार्यक्रम

On: March 25, 2022 2:29 PM
Follow Us:

बागबाहरा अनुभाग के टेमरी में आयोजित हुआ जन चौपाल कार्यक्रम

26 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

महासमुंद- जिला कलेक्टर महासमुंद के निर्देश पर लगभग 2 साल बाद ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इस क्रम में बागबाहरा अनुविभाग के शासकीय हाई स्कूल टेमरी परिसर में जन चौपाल का आयोजन 25 मार्च को किया गया। जन चौपाल कार्यक्रम में बागबाहरा एसडीएम डॉ स्निग्धा तिवारी जनपद सीईओ पूजा बंसल के साथ विकासखंड स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। जन चौपाल के इस आयोजन के दौरान कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर निराकरण किया गया। जन चौपाल के दौरान गर्भवती माताओं की गोद भराई कराई गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मक्का बीज का वितरण किया गया। आपको बता दें कि ग्रामीणों की समस्या के तरीका निराकरण के लिए जन चौपाल कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं बागबाहरा विकासखंड में शासकीय हाई स्कूल टेमरी में पहला जन चौपाल लगाया गया था। इस दौरान शासन के अलग-अलग विभागों के योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई, तथा पात्रता अनुसार सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए अपील की गई। प्रशासन की ओर से आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment