अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर जिले से 113 बस एवं 305 निजी चार पहिया वाहनों से 6 हजार भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रायपुर जायेंगे : कुमावत

On: July 6, 2023 5:22 PM
Follow Us:

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक लंबे अंतराल के पश्चात आज छत्तीसगढ़ की धरा पर रायपुर आयेंगे, वे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 7500 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। उनके आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। अपने प्रिय नेता को सुनने राज्य के सभी स्थानों से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पहुॅचेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लम्बे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे उनके छत्तीसगढ़ आगमन मात्र से ही पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है, प्रदेश के कार्यकर्ता अपने प्रधानमंत्री का सीधा संवाद सुनने को वर्षों से लालायित है, जिससे हमारे चुनावी अभियान को विशेष बल मिलेगा। प्रधानमंत्री रायपुर के साईंस कालेज मैदान में प्रातः 10.30 जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही 75 सौ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। जनसभा में बिलासपुर जिले से जनमानस के साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता 7 जुलाई को प्रातः 6 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसकी तैयारी हफ्ते भर से की जा रही थी। प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने बिलासपुर जिला कार्यालय में संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन द्वारा संभाग स्तरीय बैठक लेकर विधानसभावार जवाब देही तय की गई है जिसको लेकर जिले के वरिष्ठ नेता और विधायक अधिक से अधिक संख्या में आमजन एवं कार्यकर्ता रायपुर पहुॅचे इसकी तैयारी में लगे रहे। बिलासपुर जिले से 113 बस एवं 305 निजी चार पहिया वाहनों से 6 हजार भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रायपुर जायेंगे। प्रधानमंत्री जी की सभा को सफल बनाने मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूरी शक्ति और ऊर्जा के साथ लगे हुए है। श्री कुमावत ने बताया कि साईंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जनसभा में बिलासपुर जिले से जाने वाले आम नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर जीई रोड से सीधे साईंस कॉलेज मैदान रायपुर के सामने स्थित एनआईटी ग्राउंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल जायेंगे।

श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक :- 06.07.2023

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment