(घटना स्थल से अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)

रायगढ़। सोमवार शाम को खड़ी मालगाड़ी से ब्रेक फेल हो जाने से दोनों मालगाड़ियों में हुई भीषण टक्कर की खबर के बाद देर रात रेल्वे के आला अफसरों की मौजूदगी में रेल प्रशासन के अधिकारी

कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर डाउन लाइन पर रेल आवागमन शुरू करवा दिया था अप लाइन के शुरू होने में आज शाम तक का इंतजार रेल के सुचारू आवागमन का समय लग सकता है ऐसा रेल्वे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया है। जामगांव में सोमवार को सवा चार बजे के बाद अचानक ब्रेक फेल हो जाने के

फलस्वरूप एक मालगाड़ी की खड़ी मालगाड़ी में भीषण टक्कर हो जाने से रेल यातायात बाधित हो गया था कई यात्री ट्रेनों जहाँ का तहां खड़ा कर दिया था हापा ,आजाद हिंद मेल सुपर फास्ट,गीताजंली सुपरफास्ट ट्रेनों को घण्टो लेट पहुचने के बाद यात्रियों ने राहत की सास ली थी । मंगलवार को रेल्वे के स्थानीय अधिकारियो के मोबाइल पर हमारे प्रतिनधि ने घटना की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि आज सुबह से अभी तक सभी ट्रेन अपने नियमित समय पर जा रही है आज लेट लतीफी का समय सही समय पर ट्रेनें चल रही है। युद्ध स्तर पर घटनास्थल पर मालगाड़ियों के क्षतिग्रस्त डिब्बो को रेल लाइन के किनारे रख रहे है। बड़ी क्रेनों की भी मदद लिया गया है अप लाइन को चालू करवाने जी जान से रेल्वे के अधिकारी कर्मचारी लगे हुए है। बुधवार शाम तक इन रेलपांत पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।अनिल आहूजा हमारे वायरलेस न्यूज़ प्रतिनिधि ने जामगांव रेल्वे स्टेशन पहुँच दुर्घटना स्थल का जायजा लिया और बताया कि रेलवे के अधिकारी कर्मचारी युद्ध स्तर रेल लाइन को दुरुस्त करने में लगे हुए है वही लोहे की सरिया जो रेल डिब्बो में थी उसको भी क्रेन से हटा कर साइड में रखा जा रहा वही डिब्बो को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है जिससे आवागमन को जल्द दुरुस्त करने के प्रयास किये जा रहे है फिलहाल इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग को शुरू करने कड़ी मेहनत के बाद रेल प्रशासन राहत की सास लेगा। वही इस मार्ग के डाउन लाइन शुरू हो जाने से यात्रियों ने भी राहत ली है

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






