अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भगदड़ जैसी स्थिति से बचने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग आर पी एफ सुरक्षा के अलर्ट मोड पर

On: February 18, 2025 2:17 PM
Follow Us:

दुर्ग ( वायरलेस न्यूज़) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे व भगदड़ के बाद ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब रेलवे प्रशासन ने बड़े कदम उठाए है. देश भर के सभी रेलवे स्टेशनों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. दुर्ग से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जाने वाले श्रद्धालुओं की रेला थम नहीं रहा है. मेले का समापन से पहले वहां जाने वालों की भीड़ अपेक्षाकृत फिर बढ़ रही है। भीड़ भाड़ को रोकने और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आर पी एफ मुख्यालय ने सुरक्षा के कदम उठाए है। दी गई जानकारी के मुताबिक, भीड़ कंट्रोल करने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आर पी एफ और जी आर पी द्वारा यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में मदद किया जा रहा है और उन्हें ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में लगने को लेकर भी समझाइश दे रहे है। इधर भीड़ व अव्यवस्था से बचाने दुर्ग स्टेशन में आर पी एफ द्वारा कतार लगवाकर यात्रियों को कोच में बिठाया जा रहा है, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके जिसमे आर पी एफ का 20 से अधिक अधिकारी व जवान लगे रहते है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्मूथ रश मैनेजमेंट को सुचारू बनाने के लिए सुरक्षा के इतिहायत के तौर पर जरूरी कदम उठाए गए है रेलवे प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार स्टेशनों पर सीढ़ियों, फुटओवर ब्रिज, गैलरी और प्लेटफार्म सहित संवेदनशील स्थानों का पहचान किया गया है ताकि इन क्षेत्रों में भीड़भाड़ की स्थिति से बचने के लिए निगरानी रखने के लिए रेलवे कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षा से यात्रा करने के लिए लाउड स्पीकर से समझाइश दी जा रही है और लगाए गए लाइन में लगकर ही ट्रेन में चढ़ने की सलाह दी जा रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment