अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुश्री नीनु इटियेरा 35 वर्षों की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त * *श्री तरुण प्रकाश होंगे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक *

On: January 1, 2025 10:12 AM
Follow Us:

*महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुश्री नीनु इटियेरा 35 वर्षों की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त ।*

*श्री तरुण प्रकाश होंगे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक ।*

बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज) 31 दिसंबर, 2024

सुश्री नीनु इटियेरा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, ने आज दिनांक 31 दिसंबर 2024 को अपनी 35 वर्षों की गौरवशाली रेल सेवा के पश्चात सेवानिवृत्ति प्राप्त की । 1988 बैच की भारतीय रेल परिचालन सेवा (IRTS) की अधिकारी सुश्री इटियेरा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में 7 माह तक सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान कीं ।

सुश्री नीनु इटियेरा ने अपनी रेलवे सेवा की शुरुआत दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के रूप में की थी । इसके उपरांत, उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक और चेयरमैन, रेलवे भर्ती बोर्ड तिरुवनंतपुरम शामिल हैं ।

सुश्री इटियेरा के कार्यकाल में दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया तथा नई उंचाईयों को छुआ । इनके कार्यकाल में दक्षिण पूर्व मध्य रेल में यात्री सुविधाओ एवं सेवाओ में काफी प्रगति हुई । साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अधोसंरचना से संबन्धित महत्वपूर्ण रेल विकास परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओ में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की । सुश्री नीनु इटियेरा जी की सेवानिवृत्ति के पश्चात, रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (सिग्नल एवं दूरसंचार)/विकास श्री तरुण प्रकाश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करेंगे ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन सुश्री नीनु इटियेरा के अनुकरणीय योगदान और समर्पण के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment