अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा आज भूपदेवपुर स्टेशन में किए जा रहे यार्ड मॉडिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया गया* *बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के अंतर्गत भूपदेवपुर स्टेशन में किया जा रहा है यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य*

On: September 20, 2024 5:26 PM
Follow Us:

*महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा आज भूपदेवपुर स्टेशन में किए जा रहे यार्ड मॉडिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया गया ।*

*बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के अंतर्गत भूपदेवपुर स्टेशन में किया जा रहा है यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य ।*

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 20 सितंबर’ 2024)

दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा आज 20 सितंबर 2024 को भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के अंतर्गत भूपदेवपुर स्टेशन में किए जा रहे यार्ड मॉडिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान इस कार्य से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे ।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदया ने भूपदेवपुर स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया । भूपदेवपुर स्टेशन में यार्ड माड़िफिकेशन के दौरान स्थापित किए जा रहे ऑटोमैटिक इंटरलाकिंग उपकरणों, रेल संरक्षा से जुड़े उपकरणों सहित अन्य उपकरणो का बारीकी से निरीक्षण कर महाप्रबंधक महोदया ने नए यार्ड के ले-आउट प्लान का अवलोकन किया एवं उपस्थित अधिकारियों से यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के प्रगति की जानकारी ली ।

बिलासपुर- झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर से झारसुगुड़ा के मध्य 206 कि.मी. चौथी लाइन का निर्माण लगभग 2135 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है । इस परियोजना के अंतर्गत अब तक लगभग 113 किलोमीटर से अधिक चौथी रेल लाइन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है ।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक महोदया ने उपस्थित अधिकारियों को संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों को तय समय में पूर्ण करने से संबंधित दिशा-निर्देश दिए ।

******

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment