अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महिला के आत्महत्या के मामले में पति पर दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..

On: April 15, 2024 5:50 PM
Follow Us:

15 अप्रैल रायगढ़ । जूटमिल पुलिस द्वारा महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले उसके पति पर दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार दिसंबर 2021 में प्रीति खड़िया की शादी ग्राम गुडगहन में रहने वाले आनंद कुमार खड़िया के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी । शादी के कुछ दिनों तक दोनों पति-पत्नी अच्छे से रह रहे थे । इसी बीच आनंद खड़िया उसकी पत्नी प्रीति को बोला कि वह परिवार के दबाव में आकर उससे शादी किया है उसकी पसंद कोई और लड़की थी । इस बात से प्रीति आहत हुई । उसके बाद आनंद खड़िया छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रीति को मारपीट कर परेशान करता था । प्रीति अपने मायके वालों को पति के झगड़ा विवाद की बाते बताती थी । घरवाले आनदं को समझाएं भी पर उसका कोई असर आनंद पर नहीं हुआ । आनंद की लगातार उपेक्षा और मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति 17 फरवरी 2024 के शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतिका नव विवाहिता होने से मर्ग पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिका दंडाधिकारी पुसौर द्वारा पंचनामा कार्यवाही किया गया । जांच में महिला के पति आनंद कुमार खड़िया पिता संतोष खड़िया उम्र 30 साल निवासी गुड़गहन थाना जूटमिल जिला रायगढ़ द्वारा प्रीति खड़िया को आत्महत्या करने के लिए दुष्परित करना पाए जाने पर जूटमिल पुलिस द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर जांच में पाये गये साक्ष्य अनुरूप आरोपी मर्ग जांच से अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 306 आईपीसी कायम कर आज आरोपी आनदं खड़िया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । संवेदनशील प्रकरण की जांच विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक अमृतलाल साहू तथा जांचकर्ता प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी की विशेष भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment