रायपुर। (वायरलेस न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जांजगीर के पिहरीद गांव में 60 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरे राहुल को बचाने में अहम भूमिका निभाने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. की 9 सदस्यीय टीम को आज सम्मानित किया।

श्री बघेल ने अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए राहुल सुरक्षित बाहर निकालने में लगी टीम को शाबासी दी। राहुल को बाहर निकालने में वाले रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. से जुड़े 22 वर्षीय अजरूल ने ऑपरेशन के अंतिम क्षण से पूरे घटनाक्रम के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। ज्ञात हो कि जब रेस्क्यू टीम खुदाई पूर्ण कर टनल बना कर राहुल के करीब पहुंच गई तब राहुल को बाहर निकालने का निर्णय लिया और यह जिम्मा अजरूल हक को दिया गया। अजरूल को ही सेफ्टी बेल्ट पहनाकर मुंह के बल नीचे उतारा गया और उसने राहुल को बाहर निकाला।

अजरूल ने बताया कि- जब वे नीचे उतरे तो देखा कि राहुल गड्ढे में लेटा हुआ है। तब मैने राहुल को उठाया और उसे सेफ्टी बेल्ट पहनाया और उसे बाहर निकाल लाया। जब मैं गड्ढे में उतरा तो उस समय मेरी जहन में एक ही बात थी कि मेरी जान भले ही चली जाए पर बच्चे की जान बच जाए। इसी सोच ने मुझे प्रेरणा दी और मुझे किसी प्रकार का डर नहीं लगा और मैं राहुल को बचा पाया। इस टीम में अजरूल के अलावा भावेश शाह, इमरान नवाब, धवल मेहता, मुख्तार, मोरुफुल, रुस्तम, बहादुर एवं कासिम सम्मिलित थे,जिन्हें मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




