अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 2014 से अब तक अभूतपूर्व प्रगति की 8 सालों में देश ने विकास के नए आयाम को छुआ : गुरुपाल भल्ला

On: June 16, 2022 4:42 PM
Follow Us:

जशपुरनगर।(वायरलेस न्यूज़) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने आठ साल पूरे होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसके उपलक्ष्य में सुशासन गरीब कल्याण योजना के तहत कार्यकर्ताओं एवं योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों का सम्मेलन करा रही है।इस मौके पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बुधवार को जिले के महादेवडांड में केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सुशासन गरीब कल्याण योजना का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश सहित जिले के बीजेपी के नेता शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्य रूप से अजजा आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय,बिलासपुर संभाग प्रभारी कृष्ण कुमार राय,जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला, सह प्रभारी रामकिशुन सिंह,शिवशंकर पैंकरा,रायमुनी भगत जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव,रोहित साय जिला अध्यक्ष ,सुनील गुप्ता महामंत्री, सालिक साय डीडीसी,शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिला जशपुरनगर के प्रभारी गुरुपाल भल्ला ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने आठ वर्ष पुरे किए ,इन आठ साल में सेवा सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहा।उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।जनसभा को संबोधित करते हुए श्री भल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 2014 से अब तक अभूतपूर्व प्रगति की है । इन 8 सालों में देश ने विकास के नए आयाम को छुआ है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को महत्व देते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की और उनका क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया । प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान मृदा कार्ड, उज्ज्वला, सौभाग्य , किसान क्रेडिट कार्ड, गरीब अन्न कल्याण जैसी गरीब कल्याणकारी कई योजनाएं प्रारंभ की गई । कोरोना काल मे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दी गई |
प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान मृदा कार्ड, उज्ज्वला, सौभाग्य , किसान क्रेडिट कार्ड, गरीब अन्न कल्याण जैसी गरीब कल्याणकारी कई योजनाएं प्रारंभ की गई । कोरोना काल मे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दी गई । आगे उन्होंने कहा कि क्या इस देश का गरीब कभी सोच सकता था कि उसे सरकार की तरफ से मुफ्त पक्का आवास, गैस चूल्हा, बिजली, नल जल के माध्यम से शुद्ध जल, शौचालय, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा भी मिल सकती है । प्रधानमंत्री स्व निधि के तहत 29.6 लाख रेहड़ी पटरी वालो को ऋण दिया गया है ।

जनसभा का संचालन जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने व आभार प्रदर्शन महादेव डाँड़ मण्डल अध्यक्ष लखु राम ने किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रूपेश सोनी, डीडीसी सालिक साय, डीडीसी रीना बरला, आईटी सेल सरगुजा संभाग प्रभारी पवन शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच के रायगढ़ जिला संयोजक अभिषेक शर्मा , सांसद प्रतिनिधि मनीष गांधी , किसान मोर्चा अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केसर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष केशव यादव, विजय शर्मा, रजनी प्रधान, रेणु विश्वास, बीडीसी दीपक नागेश, बलराम भगत, विनोद गुप्ता, कुँवर साय, महेश यादव, चुनमुन गुप्ता, बिलाषु राम, प्यारो बाई, नरेंद्र राम, प्रतीक सिंह, लखेश्वर राम, मुनु राम , नीतू गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment