Entertainment Job Mobile Watch Laptop Tech Business Sports Social Media Car Bike Travel Politics Loan Lifestyle Movie Yojana

मैकेनिकल इंजीनियर की हत्या: धारदार हथियार से गला, पेट, पैर गोद डाला, शाम को घर से निकला था घूमने, अगले दिन जंगल में मिला शव

On: October 24, 2021 5:59 AM
Follow Us:

( पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़ ) कोरबा में एक मैकेनिकल इंजीनियर की धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को जंगल में मिला। बताया जा रहा है कि इंजीनियर एक दिन पहले शुक्रवार शाम को घूमने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। फिलहाल इंजीनियरिंग करने के बाद युवक किसानी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वारदात बालको थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रजगामार चौकी क्षेत्र के करूमौहा गांव निवासी कुलदीप सिंह बंजारे (31) ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद करीब 5 साल से वह गांव में ही रह कर खेती-बाड़ी कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह कुछ देर घूम कर आने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

अगले दिन जंगल में मिला शव, कुछ महीने पहले हुई थी शादी
अगले दिन शनिवार को फिर परिजन उसकी तलाश में निकले। इस बीच करूमौहा के जंगल में शव पड़े होने की जानकारी पर पहुंचे तो देखा कि कुलदीप की खून से सनी लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुलदीप के शरीर को धारदार हथियार से गोद दिया गया था। धारदार हथियार से गला, पेट, पैर गोद डाला गया। शव देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश के चलते मारा गया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि वह किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।

कुएं में मिला ग्रामीण का शव
करूमौहा के पास ही जांच के दौरान पुलिस को पास के गांव बुंदेली में एक ग्रामीण का शव कुएं में मिला है। ग्रामीण की पहचान बुंदेली के ही नवाडीह के रहने वाले बलिराम मंझवार (45) के रूप में हुई है। पास का गांव होने के चलते हत्या को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिहालल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्या को लेकर कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिर भी पुलिस इसे संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment