अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रामनवमी की शोभयात्रा में होंगे हजारों रामभक्त बजरंबली के वेश में बनारस से होंगे शामिल आज निकलेगी श्री राम बाइक रैली

On: April 9, 2022 3:48 AM
Follow Us:

राममय हुआ रायगढ़ नगर,भगवा झंडे,तोरण, होर्डिग और बैनर से पटा पूरा शहर

शोभायात्रा में शामिल होने वाले 54 हिन्दू समाज

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रामनवमी की शोभयात्रा में होंगे हजारों रामभक्त , केरल आर्ट , 108 बजरंबली के वेश में बनारस से होंगे शामिल ,नयनाभिराम झांकिया होगी आकर्षण का केंद्र रामनवमी के दिन 10 अप्रैल रविवार के दिन निकलेगी शोभयात्रा के संबन्ध में अग्रसेन भवन में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के गुरूपाल भल्ला ,दीपक पांडेय ,प्रदीप गर्ग,राकेश पांडेय , पवन शर्मा ने जानकारी दी कि इस बार दो वर्ष के कोरोना काल के बाद समिति रामनवमी शोभयात्रा के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है । समिति के सदस्य प्रदीप गर्ग ने शोभयात्रा के संबन्ध में रायगढ़ के पत्रकारों को विस्तार से जानकारी देकर बतया की इस वर्ष समिति कार्यक्रम को भव्यता देने में लगी हुई है। केरल आर्ट में दिखेगी नयनाभिराम झलक श्री गर्ग के अनुसार बीस देवी देवताओ और महापुरुषों की झलक केरल की प्रसिद्ध आर्ट के रूप में दिखेगी । जिसे देखकर शहर वासी मंत्रमुग्ध हो जायेगे । बनारस के 108 बजरंबली के वेश में कलाकार रहेंगे जिनके साथ 6 वानर भी होंगे। शिव पार्वती के वरमाला कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा । साथ ही साथ महाकाली की नयनाभिराम झांकी भी लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करेगी ।पहली बार जशपुर से महिला कर्मा पार्टी आ रही है जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। दुर्ग ,रायपुर, राजनादगांव से चार पवार जोन भी दो धुमाल पार्टी भी शोभयात्रा के लिए आ रही है। गोवा से भी एक विशेष आकर्षण के तहत लाइटिंग आ रही है जो प्रमुख चौक चोराहों में लगाई जाएगी। वही शोभयात्रा की सम्माप्ति के पश्चात रामलीला महाभण्डारा का आयोजन किया गया हैसाथ ही आर्केस्टा का भी आयोजन किया गया है। जिसमे ओड़िसा की तर्ज पर प्रसाद दिया जाएगा । समिति की युवा सदस्य पूजा चौबे ने बताया कि इस बार महिलाओं ,युवतियों की भारी भीड़ शोभयात्रा में सम्मिलित होने की अपनी और से हामी भर चुकी है इसके लिए कई मोहल्लो में बैठक भी हो चुकी है रामनवमी की शोभयात्रा को लेकर महिलाओं और युवतियों में उत्साह भरा हुआ है । गुरपाल भल्ला,दीपक पांडेय ने भी विस्तार से रामनवमी शोभयात्रा को लेकर जानकारी दी सभी समाज के लोगो ने शोभयात्रा को लेकर शामिल होने अपनी सहमति दे दी है यह शोभयात्रा का शानदार 9वा वर्ष है शोभयात्रा को सफल बनाने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । राकेश पांडेय ने बताया कि महिलाओं की शनिवार को बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होंगे रैली नटवर स्कूल प्रांगण से पूरे शहर का भृमण कर वापस नटवर स्कूल में समाप्त होगी ।प्रेस वार्ता मेंआशीष ताम्रकार,आशीष यादव प्रदीप राठौर, सुमित शर्मा अधीश रतेरिया, सहित बड़ी संख्या में शहर के युवा और रामभक्त उपस्थित थे।

शहर में रामनवमी के दिन प्रभु श्रीराम की निकाले जाने वाली शोभायात्रा प्रदेश स्तर पर प्रसिद्ध है।श्री रामनवमी आयोजन समिति द्वारा लगभग 2 माह से इसकी विशेष तैयारी की जा रही थी। इस शोभायात्रा की विशेषता यह है कि लगभग 55 से अधिक हिन्दू समाज के लोगो के द्वारा अपनी-अपनी झांकी को शोभायात्रा में शामिल किया जाता है। जिस वजह से लोगो का हुजूम हजारों की संख्या में यात्रा के दौरान साथ साथ चलते है।पूरे शहर को भगवा और लाल तोरण,झंडों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। 55 से अधिक समाजो द्वारा शोभायात्रा मार्ग में स्वागत द्वार लगाया जारहा है। नटवर हाई स्कूल से 10 अप्रैल को दोपहर 3 बजे प्रारंभ होने वाली श्री राम शोभायात्रा का पूरे नगर का भ्रमण के पश्चात रामलीला में समापन किया जाता है। समाजसेवी संगठनों,दुर्गा समितियों के द्वारा कदम कदम पर अनेको तरह से जैसे शीतल जल,शर्बत,आइसक्रीम, फल आदि के द्वारा एवँ पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाता है। चकाचोंध रंगबिरंगी लाइटिंग, डीजे,कीर्तन मंडली,कर्मा,ढोल,बाजे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र होते है।

शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण

आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रकाश निगानिया ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा में तरह तरह की आकर्षण झाकिया मंगवाई गयी है।जिसमे प्रथम बार रायगढ में 20 भगवानों की झाँकियां केलर से खासतौर पर मंगाया गया है जो मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।साथ ही 8 फुट के हनुमान जी की स्वचालित प्रतिमा बनारस से माँगवी गयी है।उज्जैन से विशाल शिवलिंग मंगाया गया है।जिसमे से माता पार्वती के दर्शन होंगे।अघोरी साधु के साथ माता पार्वती के दर्शन होंगे।शोभायात्रा 30 समाज की उनके इस्ट देव की झांकीया, 25 से 30 वानर सेना से अखाड़ा टोली, 4 पावरजोन,2 धमाल,29 डीजे की गाड़ियां राजनांदगांव और रायपुर से बुलाये गए है।

शोभायात्रा में शामिल होने वाले 54 हिन्दू समाज

श्री राम यात्रा में अग्रवाल समाज,क्षत्रिय राजपूत समाज,सिख समाज,गुजराती समाज,उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति,उत्कल समाज,सर्व नई समाज,अघरिया समाज,गोस्वामी समाज,भट्ट समाज,कोलता समाज,माली समाज,सिंधी समाज,क्षेत्रीय राठौर समाज,किन्नर समाज,साहू समाज,सोनी समाज,गौड़ समाज,विश्वकर्मा समाज,केवट समाज,कहरा समाज,केसरवानी समाज,नामदेव पटवा समाज,सारथी समाज,अग्रहरि समाज,कन्नौजिया यादव समाज,कुर्मी क्षत्रीय समाज,श्रीवास (सेन) समाज,अखण्ड ब्राम्हण समाज,मारवाड़ी ब्राम्हण समाज,काव्यकुंज ब्राम्हण समाज,सरयूपारी ब्राम्हण समाज,खटीक सोनकर समाज,मराठी समाज,यादव समाज,सेन समाज,सतनामी समाज,भोजपुरी समाज,कलर समाज,देवांगन समाज,महंत मानिकपुरी समाज,चंद्रबहु चंद्र समाज,कायस्थ समाज,चौहान समाज,बंगाली समाज,स्वर्णकार समाज, उरांव समाज,बौद्ध समाज,कछवाह समाज,झरिया धोबी/बरेठ समाज, थवाईत (बरइ) समाज,आंध्रा समाज,केरला समाज,कुम्हार समाज,वैष्णव समाज एवं समस्त सहियोगी समाज।

आज निकलेगी श्री राम बाइक रैली

रामनवमी के अवसर के एक दिन पूर्व आज 9 अप्रैल को युवा रामभक्तों और महिलाओं की बाइक रैली निकाली जाएगी।जिसमें हजारों से संख्या में बाइक रहेगी।यह रैली शाम 4 बजे नटवर स्कूल से प्रारंभ होगी और नगर भ्रमण कर एक दिन पूर्व राममय वातावरण बनाएगी।आयोजन समिति ने अधिक से अधिक रामभक्तों से बाइक रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment